Bihar Tourist Place: बिहार का दूसरा ग्लासब्रिज इस जिले में हो रहा तैयार, दिलकश और खूबसूरत नजारे करेंगे अट्रैक्ट

Bihar Tourist Place: राजगीर के बाद अब सहरसा जिले में दूसरा ग्लासब्रिज बनकर तैयार हो रहा है. इसके निर्माण में करीब 98 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई जा रही है. यहां आने वाले टूरिस्ट दिलकश और खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकेंगे.

Bihar Tourist Place: बिहार को जल्द ही दूसरा ग्लासब्रिज मिलने वाला है. राजगीर के बाद अब सहरसा जिले में ग्लासब्रिज बनकर तैयार हो रहा है. इसके निर्माण कार्य में लगभग 98 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना की जा रही है. दरअसल, ग्लासब्रिज के निर्माण से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इसके साथ ही जिले के विकास को नई दिशा भी मिल सकेगी.

टूरिस्टों को मिलेंगी ये सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक, सहरसा में लोगों को एकसाथ दो बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिलेगी. दरअसल, जिले में मत्स्यगंधा झील जो बेजान पड़ा था, अब उसे फिर से नये सिरे से विकसित किया जा रहा है. मत्स्यगंधा झील में बन रहे ग्लासब्रिज प्रोजेक्ट में पर्यटकों के लिए गोलाकार ग्लासब्रिज, संगीतमय फव्वारा, लाइट और साउंड शो, फूड कोर्ट, सेल्फी पॉइंट, पार्किंग और शौचालय जैसी कई सुविधाएं रहेंगी.

झील के ऊपर पानी पर चलने का अनुभव

इसके अलावा ग्लासब्रिज झील के ऊपर पानी पर चलने का अनुभव देगा. यहां बनने वाला संगीतमय फव्वारा लोगों को बेहद आकर्षक करेगा. इसके साथ ही सेल्फी पॉइंट मौजूद होने के कारण यहां आने वाले लोग खूबसूरत यादों को कैमरे में कैद कर सकेंगे. साथ ही खाने-पीने को लेकर भी पूरी व्यवस्था होगी. झील के चारों ओर 400 मीटर लंबा घाट बनेगा, जिससे लोग झील का आनंद ले सकें.

जिले में रोजगार को मिल सकेगा बढ़ावा

सहरसा में बन रहे ग्लासब्रिज से जिले में आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. दरअसल, जिले में पर्यटन बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ सकेंगी. ये दोनों काम जिले के समग्र विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं. स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के जिलों और राज्यों के लोग भी यहां आकर मजा ले सकेंगे. कोसी इलाके में बनने वाले ग्लासब्रिज से जुड़ी योजना स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार की प्राथमिकता को भी दर्शाती है.

Also Read: Bihar Kisan: बिहार के किसान होंगे हाइटेक, इस जिले में दी जायेगी ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग, जानिए क्या होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >