Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार सरकार ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026' के तहत शिक्षकों के तैनाती और तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का मकसद जरूरत वाले स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है.
शिक्षक 1 से 30 स्कूलों तक का विकल्प चुन सकते हैं
शिक्षा विभाग के अनुसार आवेदन करने वाले शिक्षक कम से कम 1 और अधिकतम 30 विद्यालयों का विकल्प चुन सकते हैं. जिस विद्यालय का विकल्प शिक्षक चुनेंगे, उनका स्थानांतरण उसी सूची में शामिल किसी विद्यालय में किया जाएगा. विभाग ने साफ किया है कि दिए गए विकल्पों के बाहर किसी दूसरे विद्यालय में तबादला नहीं किया जाएगा.
29 जुलाई से पोर्टल खुला, दो दिन में हजारों आवेदन
स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल 29 जुलाई से खुल चुका है. पहले दो दिनों में 14796 सरप्लस शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन जमा कर दिया है. 7795 शिक्षकों ने आवेदन भरकर उसे सेव किया है, लेकिन अभी अंतिम रूप से सब्मिट नहीं किया है.
दो दिन में 22591 शिक्षक प्रक्रिया से जुड़े
शिक्षा मंत्री ने बताया कि सिर्फ दो दिनों में कुल 22591 सरप्लस शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया से जुड़ चुके हैं. इसमें आवेदन जमा करने वाले और आवेदन सेव करने वाले दोनों शिक्षक शामिल हैं.
म्युचुअल ट्रांसफर के लिए भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स
पारस्परिक स्थानांतरण यानी म्युचुअल ट्रांसफर के लिए भी शिक्षकों में अच्छी रुचि दिखी है. पिछले दो दिनों में 2,142 शिक्षकों ने म्युचुअल ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
परेशानी होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क
ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी या अन्य समस्या होने पर शिक्षक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 14417 और 18003454417 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ई-शिक्षाकोष हेल्पडेस्क के नंबर 9523300520 और 9430820499 भी जारी किए गए हैं, जहां आवेदन से जुड़ी सहायता मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में लगातार तीन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
