Bihar Teacher Salary: बिहार के इन शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन, 1384 करोड़ रुपए जारी

बिहार के प्रारम्भिक शिक्षकों के वेतन के लिए शिक्षा विभाग ने 1384 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है. साथ ही अगले सप्ताह तक इसका भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

Bihar Teacher Salary: बिहार के सरकारी स्कूलों में समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत प्रारंभिक शिक्षकों के अगस्त माह का वेतन भुगतान जल्द ही हो जाएगा. शिक्षा विभाग ने इस वेतन भुगतान के लिए 13. 84 अरब (1384 करोड़) रुपये की राशि जिलों को जारी कर दी है. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अगले सप्ताह तक शिक्षकों का वेतन भुगतान सुनिश्चित हो जाना चाहिए.

13.84 अरब रुपये की राशि जारी

इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी की ओर से राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं एसएसए) को निर्देश दिया गया है. इसमें कहा गया है कि समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए विभाग की ओर से 13 अरब 84 करोड़ 23 लाख 23 हजार 854 रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है. इससे पहले से समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत प्रारंभिक शिक्षकों को ही वेतन का भुगतान किया जाना है.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: दाखिल खारिज का 15 दिन में करें निपटारा, नहीं तो होगी कार्रवाई, डीएम ने दी चेतावनी

अनियमितता पाए जाने पर इन अधिकारियों की होगा जवाबदेही

जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (प्रारंभिक शिक्षा एवं एसएसए) को निर्देश दिये गये हैं कि जिले में पूर्व से उपलब्ध राशि की समीक्षा करते हुए वेतन भुगतान कर राज्य कार्यालय को सूचित करें. इसमें किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर इसकी पूर्ण जवाबदेही संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं एसएसए) की होगी.

इस वीडियो को भी देखें: भेड़िया क्यों बनाते हैं बच्चों को अपना शिकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >