Bihar Teacher News: बीएड-डीएलएड धारक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, भर्ती में नया नियम लागू

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने बीएड और डीएलएड धारकों के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान किये हैं. शिक्षा विभाग की तरफ से यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. जानिए पूरी खबर…

Bihar Teacher News: बीएड और डीएलएड धारकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. 21 जनवरी से नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जो इन शिक्षकों के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में यह बदलाव सरकार की पहल से संभव हो रहा है, जिससे हजारों शिक्षकों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है. इस नियम के तहत सरकारी स्कूलों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर बीएड और डीएलएड डिग्री धारक अभ्यर्थियों को मिलेगा.

शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगार में सुधार

बता दें, शिक्षा विभाग की तरफ से यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. नए नियम बीएड और डीएलएड धारकों के लिए खास तौर पर बनाए गए हैं. इनके तहत योग्य शिक्षकों की भर्ती से स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधरेगा और ग्रामीण इलाकों में योग्य शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकेगा.

सुप्रीम कोर्ट का आदेश और प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बदलाव

11 अगस्त 2023 के सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अब केवल डीएलएड धारकों को शामिल किया जाएगा. बीएड धारक प्राथमिक स्तर की शिक्षक भर्ती में मान्य नहीं होंगे. हालांकि, बीएड धारक जूनियर स्तर की शिक्षक भर्ती में सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नए पाठ्यक्रम और अवसर

12वीं के बाद इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के माध्यम से भी शिक्षक बनने का अवसर अभ्यर्थियों को मिलेगा. यह कोर्स जनवरी से कुछ कॉलेजों में शुरू होने वाला है. डीएलएड और बीएड धारकों को राज्य या केंद्रीय स्तर की TET परीक्षा पास करनी होगी. हालांकि, कुछ राज्य केवल राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र को ही मान्य करते हैं, जबकि अन्य सीटेट (CTET) को भी स्वीकार करते हैं.

ALSO READ: BPSC Protest: क्या अब खत्म हो जाएगा BPSC प्रोटेस्ट? आज राज्यपाल से मिलेगा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >