Bihar Teacher News: बिहार के 12 जिलों के शिक्षकों की जाएगी नौकरी, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

Bihar Teacher News: बिहार में फर्जी प्रमाण-पत्र के सहारे शिक्षक की नौकरी करने वालों को शिक्षा विभाग ने पहचान करना शुरू कर दिया है. विभाग ने इन सभी पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है और चेतावनी दी है कि यदि वे प्रमाणित दस्तावेजों के साथ तय समय पर उपस्थित नहीं हुए तो उनकी नौकरी खत्म हो सकती है और कानूनी कार्रवाई भी होगी.

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग ने फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. हाल ही में आयोजित स्थानीय निकाय शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 (II) के बाद सामने आया है कि 24 शिक्षकों के प्रमाण-पत्र संदिग्ध हैं. जांच में इन प्रमाण-पत्रों को फर्जी पाए जाने के बाद विभाग ने संबंधित शिक्षकों को 8 मई को पटना मुख्यालय में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया था. इसमें केवल 8 शिक्षक ही उपस्थित हुए बाकी 18 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे. अब इन्हें 15 मई को एक और मौका दिया गया है. इस दिन भी यदि वे नहीं आए तो उनकी नौकरी पर सीधा खतरा मंडराएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

इन 12 जिलों से हैं संदिग्ध शिक्षक

शिक्षा विभाग के उप निदेशक अब्दुस सलाम अंसारी ने इन शिक्षकों से संबंधित 12 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को पत्र भेजा है. इन जिलों में नालंदा, रोहतास, गया, औरंगाबाद, मधुबनी, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, जहानाबाद, सीतामढ़ी, वैशाली और गोपालगंज शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किस प्रकार के प्रमाण-पत्र हैं फर्जी?

शिक्षा विभाग के जांच में पाया गया है कि कुछ शिक्षकों का मैट्रिक, इंटर, स्नातक या सीटीईटी सर्टिफिकेट फर्जी है. कुछ मामलों में तो पूरा नियोजन ही संदिग्ध है.

इन शिक्षकों के प्रमाण-पत्र फर्जी पाए गए हैं:

नालंदा- सुनील कुमार, रणजीत कुमार सिंह
रोहतास- पुष्पा कुमारी, बैकुंठ साह
गया- मोजामिल हुसैन, आशा कुमारी, संजय कुमार ठाकुर
औरंगाबाद- प्रियंका, हरिनंदन विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार सिन्हा
भागलपुर- सुनील कुमार साह
खगड़िया- रंजू कुमारी
बेगूसराय- फरहत जहां
जहानाबाद- अवनीश कुमार
सीतामढ़ी- पूजा कुमारी
वैशाली- सुजीत कुमार
गोपालगंज- ज्योति शर्मा
मधुबनी- मनीष कुमार सिंह

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है।. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >