Bihar Teacher: बिहार के 8 हेडमास्टरों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा! लगा 9.69 लाख का जुर्माना

Bihar Teacher: बिहार के सरकारी स्कूलों के 8 हेडमास्टरों पर अवैध निकासी का आरोप लगा है. अब इस मामले में शिक्षा विभाग ने एक्शन लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है. सभी 8 हेडमास्टरों पर जुर्माना लगाया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग लगातार शिक्षा गुणवत्ता और व्यवस्था को दुरूस्त करने की प्रयास में है. इसकी दिशा में कई सख्त निर्देश भी दिए गए हैं. इसी बीच सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना में बड़े लेवल पर अनियमितताएं सामने आई हैं. जिले के कई स्कूलों में पिछले पांच वर्षों से अवैध निकासी का खेल चल रहा था. अब इस मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए 8 हेडमास्टरों पर जुर्माना लगाया है. विभाग की तरफ से जांच तेज करने पर आरोपी प्रधानाध्यापक पहले जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचे, लेकिन वहां से कोई राहत न मिलने पर हाईकोर्ट में अपील की. लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने दर्जनों आरोपियों की याचिकाएं खारिज कर दीं. साथ ही कुछ मामलों की सुनवाई के लिए मिड डे मील योजना के निदेशक को अधिकृत किया गया.

आठ हेडमास्टरों पर 9.69 लाख का जुर्माना

मामले की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने 8 हेडमास्टरों से 9.69 लाख रुपए जुर्माना वसूलने का आदेश दिया. साथ ही विभाग ने यह भी आदेश दिया कि तय समय में यदि राशि जमा नहीं होती है तो शिक्षकों के वेतन से कटौती की जाए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समस्तीपुर जिले में अब तक 70 लाख रुपए की आर्थिक अनियमितताएं सामने आई हैं, लेकिन हाईकोर्ट में अपील के कारण अब तक पूरी वसूली नहीं हो पाई है.

राज्यभर में 10 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप

बिहार के अलग-अलग जिलों को मिलाकर मिड डे मील योजना में करीब 10 करोड़ रुपए की अवैध निकासी का आरोप है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुजफ्फरपुर में 48 लाख की गड़बड़ी उजागर हुई, जिसमें से अब तक 25 लाख की वसूली बाकी है. अन्य जिलों में भी भारी वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं- पूर्वी चंपारण में 10 लाख, पश्चिम चंपारण में 20 लाख, समस्तीपुर में 45 लाख, सीतामढ़ी में 35 लाख, वैशाली में 2 लाख, अररिया में 40 लाख और मधेपुरा में 35 लाख रुपए की अवैध निकासी की बात सामने आई है. 

इन हेडमास्टरों पर लगा जुर्माना 

शिक्षा विभाग ने कई प्रधानाध्यापकों पर गड़बड़ी के आरोप में भारी जुर्माना लगाया है. जिन हेडमास्टरों पर आरोप लगे हैं उनमें सुनीता कुमारी, परमेश्वर महतो, दिलीप कुमार राय, धर्मेश कुमार, राकेश कुमार, शंभूनाथ, मनोज कुमार और अमोद कुमार शामिल हैं. इससे पहले, सिंधिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शालेपुर के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार महतो को 35,900 रुपए एक महीने के अंदर सरकारी खाते में जमा करने का आदेश दिया गया था.

ALSO READ: Teacher Transfer: कैंसर पीड़ित शिक्षकों को मिला पसंद के स्कूलों में ट्रांसफर, जानिए आपका कब होगा तबादला?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >