Bihar Teacher News: पैसा देकर फर्जी अटेंडेंस बनाते हैं टीचर, ऐसे फर्जी उपस्थिति करा रहे दर्ज, होगी सख्त कार्रवाई

Bihar Teacher News: पटना जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार अप्रैल महीन में कुछ ऐसे भी शिक्षक मिले हैं जो हमेशा मार्क ऑन ड्यूटी दिखा कर स्कूल से गायब रहते हैं. इस तरह के करीब 1000 शिक्षक जांच में पकड़ में आये हैं. अप्रैल महीने में मिली शिकायत में कई शिक्षक 10 दिन इन और अन्य दिन आउट सेल्फी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं. वहीं कई शिक्षक आउट उपस्थिति में पुरुष शिक्षक की जगह किसी महिला ने सेल्फी के साथ उपस्थिति दर्ज करा दी है.

Bihar Teacher News, अनिकेत त्रिवेदी: पटना जिले के सरकारी स्कूलो में पढ़ाने वाले शिक्षक फर्जी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिये तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. अब शिक्षक अपनी पर्सनल आइडी के बजाये स्कूल आइडी का इस्तेमाल फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये कर रहे हैं. जबकि शिक्षा विभाग फर्जी उपस्थिति दर्जन करने वाले शिक्षकों के लिये नये-नये नियम लागू कर रही है. इसके बावजूद शिक्षक फर्जी ऑनलाइन हाजिरी बनाने के लिए नयी तकनीक खोज ले रहे हैं.

मिल रही ऐसी शिकायतें

पटना के कई शिक्षकों की शिकायत मिली है कि ऑनलाइन हाजिरी बनाने में शिक्षक अपनी यूजर आइडी का इस्तेमाल नहीं कर विद्यालय का यूजर आइडी का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके अलावा जिला शिक्षा कार्यालय को कुछ ऐसे भी शिक्षकों की शिकायत मिल रही है जिसमें महिला शिक्षिका की जगह कोई पुरुष हाजिरी बना रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 12 दिनों के भीतर करना होगा दाखिल खारिज मामले का निबटारा, नहीं तो विभाग CO पर करेगी कार्रवाई

पैसे देकर बनाते हैं फर्जी उपस्थिति

शिक्षा विभाग में कार्यरत कुछ ऐसे लोग है जैसे टोला सेवक, तालिमी मरकज, रसोईया या स्कूल के ही कर्मी जो उपस्थिति दर्ज करने के लिये पैसे निर्धारित कर दिया है. उस शिक्षक का वे स्थाई रूप से पासपोर्ट साइज या अन्य फोटो अपने पास रखते हैं. इस फोटो को मोबाइल फोन के कैमरे के सामने रख आनलाइन उपस्थिति दर्ज कर देते हैं. स्कूल से शिक्षक दूर रहकर ही इस तरह अपनी फर्जी उपस्थिति दर्ज करा दे रहे हैं.

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि कुछ शिक्षक मार्क ऑन ड्यूटी दिखा कर स्कूल से गायब रहते हैं. कार्यरत शिक्षक की जगह दूसरे लोग द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की शिकायत मिली है. ऐसे शिक्षकों को चिन्हित भी किया गया है और उनकी पहचान भी हो गयी जल्द ही ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 19 मई तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >