पटना में युवक ने खौफनाक अंदाज में की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड और उसकी मां के सामने खुद को मारी गोली

Patna Suicide News: पटना के कदमकुआं इलाके में एक युवक ने प्रेमिका और उसकी मां के सामने खुद को गोली मार ली. सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Patna Suicide News: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. सैदपुर खटाल गली में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका और उसकी मां के सामने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. मृतक की पहचान सैदपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना युवती के घर पर हुई.

गोली की आवाज सुन दौड़े लोग

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर में अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी. आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े. वहां पहुंचने पर देखा कि युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था. घटना की सूचना तुरंत कदमकुआं थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला

स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल का इलाके की एक युवती से प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में युवती उससे दूरी बना रही थी और मिलने-बात करने से मना कर रही थी. इसी बात से परेशान होकर युवक युवती के घर पहुंचा और वहां यह खौफनाक कदम उठा लिया.

हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर प्रेम प्रसंग की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

पांच लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पुलिस आसपास के लोगों और परिवार वालों से पूछताछ कर पूरे मामले की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है.

Also Read: अब नशा तस्करों की खैर नहीं, बिहार की पहली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का इस जिले में हुआ गठन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >