Bihar Suicide News: पटना के दानापुर में इंटर के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया. छात्र की पहचान जमुई के झाझा के पिपराडीह निवासी रमेश सिंह के 20 साल के बेटे ओम सिंह के रूप में हुई है. रूपसपुर थाना इलाके के विश्वेसरैया नगर मोड़ के पास किराए मकान में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना को लेकर चचेरे भाई ने क्या बताया?
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि मृतक पिछले ढाई साल से यहां रहकर पढ़ाई करता था और 27 मार्च को परीक्षा थी. उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे मेरी बेटी उसे उठाने गई तो दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद मैंने कहा कि देर रात तक ओम पढ़ाई करता है इस वजह से हो सकता है देर तक सो रहा है.
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
आगे उन्होंने बताया कि जब एक घंटे के बाद मैं गया और आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से देखा, फिर भी कुछ पता नहीं चल सका. तब जाकर जबरदस्ती दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो ओम छत के हुक में रस्सी के फंदे से लटका हुआ था. इसकी सूचना उसके पिता और स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.
आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि इंटर के छात्र ओम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा. ओम ने आत्महत्या क्यों की, इसे लेकर अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
Also Read: कैमूर में सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी का ऐलान
