VIDEO : बिहार के गिरफ्तार प्रदर्शनकारी आज रात तक बाहर आएंगे? फ्री में छात्रों का केस लड़ रहे वकील क्या कह रहे

VIDEO : बिहार के गिरफ्तार प्रदर्शनकारी आज रात तक बाहर आएंगे? फ्री में छात्रों का केस लड़ रहे वकील क्या कह रहे

Bihar Student Protest : बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार के आदेश के बाद मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पटना सिविल कोर्ट के वकील नदीम अकरम ने दी अहम जानकारी.

Bihar Student Protest : बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार द्वारा दर्ज मुकदमे वापस लेने का आधिकारिक आदेश पटना सिविल कोर्ट सहित अन्य जिलों के कोर्ट में एपीओ (APO) के पास पहुंच चुका है. पटना सिविल कोर्ट के एडवोकेट नदीम अकरम ने जानकारी दी कि एडवोकेट जनरल की ओर से केस विड्रॉ करने का कागजी आदेश एपीओ के पास आ चुका है. पूरे बिहार में दर्ज करीब 64 एफआईआर (FIR) को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

देर रात तक जेल से बाहर आ सकते हैं छात्र

एपीओ महोदय द्वारा मजिस्ट्रेट के सामने पिटीशन फाइल की जा रही है, जिसके बाद कोर्ट से रिलीज ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा. पटना के बेऊर जेल में बंद छात्रों की कागजी प्रक्रिया (सिग्नेचर, मुहर व टाइपिंग) पूरी होने के बाद देर रात तक सभी छात्रों की रिहाई की पूरी संभावना है.

एडवोकेट नदीम अकरम ने बताया कि वे और उनके साथी वकील गिरफ्तार 85 छात्रों का केस बिल्कुल फ्री में लड़ रहे थे. उन्होंने छात्रों पर निर्दोष होने के बावजूद कार्रवाई करने का आरोप लगाया और इसे छात्रों की बड़ी जीत बताया.

यह खबरें भी पढ़ें : बिहार में NEET प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज FIR रद्द, पुलिस वेरिफिकेशन की टेंशन खत्म

सरकारी FIR वापस होगी, लेकिन निजी FIR में फंसे छात्रों का क्या? नेहा बोरा ने बिहार सरकार से की ये मांग



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजनी पांडेय

अंजनी पांडेय 10 से अधिक वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरों के संपादन-प्रकाशन के साथ ही न्यूज़रूम ऑपरेशन्स, सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन और पब्लिक मैसेजिंग का भी व्यावहारिक अनुभव. कंटेंट डेवलपमेंट, ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और ऑडियंस इंगेजमेंट में विशेषज्ञता. गूगल-रॉयटर्स से डिजिटल जर्नलिज्म और AI से जुड़े विषयों पर प्रमाणिकता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >