पटना में जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में छोटे खिलाड़ियों का जलवा, शानदार खेल दिखाकर कई पदक जीते

Bihar Sports News: पटना में ओपन क्लब जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ. राइजिंग यूथ जिम्नास्टिक्स एकेडमी में हुई प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया. कई पदक जीतकर अपने हुनर का लोहा मनवाया.

Bihar Sports News: पटना में ओपन क्लब जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता राइजिंग यूथ जिम्नास्टिक्स एकेडमी, पटना में आयोजित हुई. इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने भाग लिया. बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

कोच के मार्गदर्शन में दिखी खिलाड़ियों की मेहनत

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सफलता के पीछे मुख्य कोच मुकेश कुमार की मेहनत अहम रही. उनके निरंतर प्रशिक्षण और सही दिशा-निर्देश से बच्चों ने कई पदक जीते. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का आत्मविश्वास साफ नजर आया.

अंडर-10 बालिका वर्ग में ईशानी और आरोही का शानदार प्रदर्शन

अंडर-10 बालिका वर्ग में कक्षा 4B की ईशानी दुबे ने फ्लोर एक्सरसाइज में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता. वहीं वॉल्टिंग एक्सरसाइज में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया. इसी वर्ग में कक्षा 5A की आरोही ने अनइवन बार एक्सरसाइज में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता.

अंडर-7 बालिका वर्ग में काव्या ने जीता कांस्य

अंडर-7 बालिका वर्ग में कक्षा 2B की काव्या ने वॉल्टिंग एक्सरसाइज में तीसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

अंडर-7 बालक वर्ग में क्षितिज की दोहरी सफलता

अंडर-7 बालक वर्ग में कक्षा 1A के क्षितिज राठौर ने वॉल्टिंग एक्सरसाइज में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता. इसके अलावा रोमन रिंग एक्सरसाइज में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक भी अपने नाम किया.

अंडर-10 और सब-जूनियर वर्ग में भी पदकों की बारिश

अंडर-10 बालक वर्ग में कक्षा 4B के अंश राज रंजन ने फ्लोर एक्सरसाइज में तीसरा स्थान प्राप्त किया. कक्षा 5A के अयान मसूद हैदरी ने वॉल्टिंग टेबल एक्सरसाइज में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता. सब-जूनियर बालक वर्ग में आरुष शर्मा ने भी वॉल्टिंग टेबल एक्सरसाइज में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया.

विजेताओं का सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना

प्रतियोगिता के समापन पर ओपेन माइंड्स अ बिरला स्कूल के प्रधानाचार्य पलजिंदर पाल सिंह, उपप्रधानाचार्य पूनम पांडेय, स्पोर्ट्स हेड कारणधीर शर्मा और कोच मुकेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read: पटना NEET छात्रा मौत केस: पत्रकारों के सवाल पर SSP बोले- नो कमेंट्स, 15 मिनट में PC खत्म, IG ने क्या कहा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >