बिहार के स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा AI, शुरू होगा नया डिजिटल प्रोग्राम

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों को एआई की पढ़ाई कराई जाएगी. कक्षा 8वीं से 12वीं तक लागू होने वाले इस प्रोग्राम के जरिए बच्चों को डिजिटल स्किल्स, मशीन लर्निंग और नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे भविष्य के लिए तैयार हो सकें.

Bihar News: बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक और भविष्य के अनुरूप बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. अब कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई कराई जाएगी. इसको लेकर राज्य सरकार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं और जल्द ही यह प्रोग्राम स्कूलों में लागू किया जाएगा.

NCERT मॉडल और दीक्षा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

यह एआई प्रोग्राम एनसीईआरटी के तैयार मॉडल पर आधारित होगा. इसमें डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘दीक्षा’ के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी, जिसमें वीडियो सर्च, रीड-अलाउड टूल जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. इससे छात्रों को विषयों को समझना आसान होगा और उनकी डिजिटल लर्निंग बेहतर होगी.

छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने की पहल

शिक्षा विभाग के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए ‘स्किलिंग फॉर एआई रेडीनेस’ प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है. इसके तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को एआई से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे भविष्य की तकनीकी दुनिया के लिए तैयार हो सकें.

क्या-क्या सिखाया जाएगा

इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क, एआई का जिम्मेदार उपयोग और डिजिटल स्किल्स सिखाई जाएंगी. इसके साथ ही करिकुलम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे छात्र वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें.

तीन मॉड्यूल में होगी पढ़ाई

एआई शिक्षा को आसान बनाने के लिए इसे तीन मॉड्यूल में बांटा गया है. ‘एआई टू बी अवेयर’, ‘एआई टू एक्वायर’ और ‘एआई टू एस्पायर’. प्रत्येक मॉड्यूल 15 घंटे का होगा, जिसमें बेसिक्स से लेकर जनरेटिव एआई, प्रोग्रामिंग, साइबर सुरक्षा और करियर के अवसरों तक की जानकारी दी जाएगी. सरकार का मानना है कि इस पहल से बिहार के छात्र तकनीकी रूप से मजबूत बनेंगे और आने वाले समय में डिजिटल क्षेत्र में बेहतर अवसर हासिल कर पाएंगे.

Also Read: सारण में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 32 आरोपी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस और अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >