पटना से औरंगाबाद के बीच बनेगी फोरलेन सड़क, झारखंड तक आना-जाना होगा आसान

Bihar Road Project: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इस बीच पटना से औरंगाबाद के बीच फोरलेन सड़क बनाई जाने वाली है. अभी यह सड़क टू लेन वाली है लेकिन इसे फोरलेन बनाने की मांग की जा रही है.

Bihar Road Project: बिहार में लगातार सड़कों को दुरुस्त करने और नई सड़क बनाने का काम किया जा रहा है. इस बीच पटना से औरंगाबाद के बीच फोरलेन बनाए जाने की योजना है. यह फोरलेन सड़क पटना से औरंगाबाद होते हुए झारखंड के हरिहरगंज तक जाएगी. यह दूरी लगभग 160 किलोमीटर होगी.

केंद्र सरकार से मिला आश्वासन

जानकारी के मुताबिक, सड़क के एनलाइनमेंट को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से मंजूरी को लेकर आश्वासन दिया गया है. यह फोरलेन सड़क हरिहरगंज, औरंगाबाद, ओबरा, दाउदनगर और अरवल से होते हुए पटना तक आएगी. इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी. उनका झारखंड तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

टू लेन रोड को बनाया जाएगा फोरलेन

बताया जा रहा है कि अभी यह सड़क दो लेन वाली है लेकिन इसे फोरलेन बनाए जाने की मांग की जा रही है. यह मांग लोगों की ओर से पहले भी की जा रही थी, जिसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था. लेकिन उस वक्त प्रस्ताव पर सहमति नहीं मिली थी. ऐसे में एक बार फिर फोरलेन सड़क बनाए जाने की मांग हुई. अब यह मामला सीधे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास पहुंच गया है.

बाईपास बनाए जाने की भी है योजना

जानकारी के मुताबिक, नए सिरे से सड़क का एनलाइनमेंट बनाकर भेजने के लिए कहा गया है. ऐसे में विभाग की ओर से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है. बताया यह भी जा रहा है कि यहां बाईपास बनाए जाने की भी योजना है. औरंगाबाद, अरवल, ओबरा और दाउदनगर में बाइपास बनाया जा सकता है. इस फोरलेन सड़क के बनने से जिलों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी.

Also Read: बिहार के सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर पर अपडेट, जानिए कब बनेगी नई पॉलिसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >