Bihar Road Project: सालेहपुर से करौटा जंक्शन तक बनेगी फोरलेन सड़क, जानिए किस गांव से कितनी जमीन का होगा अधिग्रहण

Bihar Road Project: पटना में सालेहपुर से करौटा जंक्शन तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. जिले में जमीन अधिग्रहण को लेकर एसआईए कराया जाएगा. इसके लिए जनसुनवाई भी होने वाली है.

Bihar Road Project: बिहार में सड़कों की स्थिति को दुरुस्त किया जा रहा है. ऐसे में पटना जिले में कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जिले में सालेहपुर से करौटा जंक्शन के बीच टू लेन की सड़क फोरलेन बनेगी. 19 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 20.35 एकड़ जमीन अधिग्रहण होगा. जमीन अधिग्रहण का काम गांव अलीपुर बिहटा, ताराचंदपुर, गंगापुर नरौली, मोलराजपुर और शेरपुर में होना है.

किस गांव में कितनी जमीन का अधिग्रहण?

जानकारी के मुताबिक, फोरलेन सड़क निर्माण के लिए होने वाले जमीन अधिग्रहण को लेकर सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन किया जाना है. इसके लिए ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन संस्थान पटना की तरफ से किया जा रहा है. अलीपुर बिहटा गांव में 4.24 एकड़, ताराचंदपुर गांव में 3.84 एकड़, गंगापुर नरौली गांव में 5.69 एकड़ और शेरपुर गांव में 6.46 एकड़ जमीन रैयतों की ली जायेगी.

जमीन अधिग्रहण को लेकर कराया जाएगा एसआईए

बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण के लिए होने वाले जमीन अधिग्रहण को लेकर एसआईए कराया जा रहा है. 11 फरवरी को जगदंबा स्थान नरौली करौटा में सुबह 11.30 बजे जनसुनवाई होगी. जनसुनवाई में रैयत सहित अन्य लोग अपने-अपने विचार रख सकते हैं.

जानकारों के अनुसार, फोर लेन सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण होने से लोगों को मिलने वाली सुविधा, रैयतों की स्थिति, रोजगार हित अन्य बिंदुओं पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जायेगा. जनसुनवाई में लोगों की तरफ से रखे गए विचारों के आधार पर मूल्यांकन तय होगा.

क्या होता है एसआईए (SIA)?

जानकारी के मुताबिक, सामाजिक प्रभाव आकलन यानी कि SIA जमीन अधिग्रहण, पुनर्वास (Rehabilitation) और पुनर्व्यस्थापन अधिनियम, 2013 के तहत एक जरूरी प्रक्रिया है. दरअसल, यह सार्वजनिक परियोजनाओं से प्रभावित होनो वाले लोगों पर सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का आकलन करती है. इस अधिनियम का यह उद्देश्य है कि रैयतों को उचित मुआवजा मिले, काम पारदर्शिता हो और पुनर्वास सुनिश्चित हो सके.

Also Read: CM Nitish Yatra Photos: मधुबनी में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा की देखिए तस्वीरें, दिया खास गिफ्ट, जीविका दीदियों से की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >