Bihar Road Project: इस महीने से शुरू होगा शेरपुर से कोईलवर तक सड़क निर्माण का काम, हैदराबाद की एजेंसी को मिला वर्क ऑर्डर

Bihar Road Project: पटना में जेपी गंगा पथ का विस्तार होने वाला है. दीघा से कोईलवर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क की लंबाई लगभग 36 किलोमीटर है. दो फेज में रोड को बनाया जाएगा. हैदराबाद की एजेंसी को वर्क ऑर्डर मिला है.

Bihar Road Project: पटना में कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. जेपी गंगा पथ का विस्तार भी होना है. दीघा से कोईलवर के बीच लगभग 36 किलोमीटर जेपी गंगा पथ का निर्माण दो फेज में होगा. पहले फेज में शेरपुर से कोईलवर तक सड़क बनाई जाएगी. दूसरे फेज में शेरपुर से दीघा तक एलिवेटेड रोड का निर्माण होना है.

हैदराबाद की एजेंसी को मिला वर्क ऑर्डर

मिली जानकारी के अनुसार, शेरपुर से कोईलवर तक मिट्टी का बांध बना कर लगभग 18 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा. मिट्टी का बांध बना कर सड़क निर्माण के लिए चयनित एजेंसी को काम शुरू करने के संबंध में निर्देश मिला है. हैदराबाद की एजेंसी विश्व समुद्र को वर्क ऑर्डर मिलने के बाद काम शुरू करने को लेकर तैयारी कर रही है.

इस महीने से काम होगा शुरू

जानकारों के अनुसार, अप्रैल से पहले काम शुरू होने पर मिट्टी का काम करने में आसानी होगी. आधिकारिक सूत्र ने बताया कि काम की तैयारी के लिए लगभग दो महीने का समय लगता है. पहले फेज में सड़क के निर्माण से कोईलवर से पटना आने में सुविधा होगी. सड़क के बनने से कोईलवर-बिहटा के बीच ट्रैफिक दबाव नहीं रहेगा. मनेर में बांध की दोनों तरफ मिट्टी भर कर सड़क बनाई जायेगी.

17 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा

सूत्र की माने तो, दूसरे फेज में दीघा से शेरपुर के बीच 17 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा. यह काम बाढ़ के बाद शुरू होने की संभावना है. दीघा से कोईलवर तक चार साल में निर्माण काम पूरा करना है. सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद एजेंसी को 10 साल तक मेंटेनेंस करना होगा. दीघा से कोईलवर तक सड़क निर्माण से कोईलवर जाने में सहूलियत होगी.

Also Read: Elevated Railway Track: बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बनेगा 500 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक, 5 साल का लक्ष्य तय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >