कन्हौली-शेरपुर रिंग रोड के लिए मिले 74 आवेदन, 177 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

Bihar Road Project: कन्हौली-शेरपुर रिंग रोड का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है. इसके लिए 74 आवेदन मिले हैं. इसके साथ ही बिहटा और मनेर अंचल में इसके लिए लगभग 177 एकड़ की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.

Bihar Road Project: बिहार में कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. जिलों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसी क्रम में कन्हौली-शेरपुर रिंग रोड को लेकर अपडेट आ गया है. कन्हौली-शेरपुर सेक्शन में पटना रिंग रोड के निर्माण में जमीन अधिग्रहण में तेजी आएगी. जमीन अधिग्रहण को लेकर बिहटा और मनेर अंचल में मुआवजे को लेकर 74 रैयतों ने आवेदन दिए हैं.

जमीन के कागजातों की हो रही जांच

जानकारी के मुताबिक, रैयतों की ओर से जमीन के दिए गए कागजात के जांच की प्रक्रिया चल रही है. रैयतों को मुआवजा वितरण में तेजी लाने के लिए फरवरी महीने में दोनों अंचलों में कैंप लगा कर प्रचार-प्रसार हुआ था. साथ ही रैयतों से आवेदन लिए गए थे. इसके अलावा अधिगृहीत जमीन में जिन रैयतों की जमीन है, वे जिला भू-अर्जन कार्यालय में भी जमीन के कागजात के साथ आवेदन कर रहे हैं.

कब से शुरू होगा निर्माण कार्य?

रैयतों को मुआवजा वितरण होने पर मॉनसून के बाद सितंबर-अक्टूबर से रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. कन्हौली-शेरपुर के बीच सड़क निर्माण के लिए 177 एकड़ जमीन अधिग्रहण होना है. रिंग रोड के बनने से लोगों को कई सुविधाएं मिल सकेंगी. रिंग रोड के बन जाने के बाद भारी गाड़ियों को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे सीधे रिंग रोड का इस्तेमाल करेंगे, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी.

सड़क के निर्माण से फायदा और लागत

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में 777.79 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की संभावना है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस खर्च को बराबर-बराबर वहन करेंगी. पहले फंडिंग को लेकर अड़चन थी, लेकिन सहमति बनने के बाद रास्ता साफ हो गया है. कन्हौली के पास एक बड़ा जंक्शन बनाया जाएगा, जो कई प्रमुख सड़कों को जोड़ेगा.

कन्हौली गोलंबर को जोड़ने के लिए करीब 1.5 किलोमीटर लंबा रैंप भी बनाया जाएगा. इससे यातायात और ज्यादा सुगम होगा. यह सड़क पटना, सारण और वैशाली जिलों से होकर गुजरेगी. साथ ही शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से इसका कनेक्शन होगा. इससे आरा, बक्सर, गया और वैशाली की ओर जाने वाले रास्ते आसान हो जाएंगे.

Also Read: ट्रेन के तत्काल टिकट के लिए आ गया नया रूल, धांधली पर ऐसे लगाया ब्रेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >