Bihar Road Accident: पटना में 8 लोगों की मौत पर क्या बोले सीएम नीतीश, ऑटो और हाइवा की टक्कर से हुआ था हादसा

Bihar Road Accident: पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियामा में 8 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की. इसके साथ ही घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की. शनिवार की सुबह ऑटो और हाइवा की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ था.

Bihar Road Accident: आज शनिवार की सुबह पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियामा में 8 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया. सीएम नीतीश कुमार शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बोले कि यह दुर्घटना काफी दुखद है. सभी 8 मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव के निवासी थे.

मुख्यमंत्री ने घायलों को लेकर क्या कहा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के आत्मा की शान्ति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. यह घटना आज सुबह दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियावां-हिलसा सड़क मार्ग पर हुई.

गंगा स्नान के लिए जा रहे थे

मृतक नालंदा जिला के हिलसा थाना के रेडी मालामा के निवासी हैं. ये सभी लोग फतुहा त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए फतुहा जा रहे थे. पटना के जिलाधिकारी के मुताबिक, आज सुबह लगभग पौने सात बजे की यह घटना है. ऑटो और हाइवा की टक्कर के कारण यह दुर्घटना हुई. यह काफी दुखद है. परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं. लोगों को हरसंभव सहायता की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही थाना, ट्रैफिक पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर भेज दिया गया.

5 घायलों का इलाज जारी

सूचना के अनुसार, घटना में पांच लोग घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. सिविल सर्जन को अस्पताल अधीक्षक से लगातार संपर्क में रहकर घायलों का समुचित इलाज कराने के लिए निर्देश दिया गया है. अंचल, थाना और ट्रैफिक पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है. घायलों और परिजनों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

अधिकारियों को दिया आदेश

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फतुहा-1, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी और पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण वहां पर मौजूद हैं एवं सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं. अंचल अधिकारी, दनियावां को एसओपी का अनुपालन करते हुए नियम के अनुसार तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: Mid Day Meal Bihar: बिहार के इन स्कूलों में बच्चों तक नहीं पहुंच रहे अंडे और सब्जियां, खुलासा होते ही BEO ने उठाया ये कदम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >