Bihar Road Accident: बिहटा-सरमेरा सिक्स लेन पर दो बाइक की भयंकर टक्कर में 4 की मौत, मौके पर लोगों ने मचाया बवाल

Bihar Road Accident: गुरुवार की शाम पटना के फुलवारी शरीफ में बिहटा-सरमेरा सिक्स लेन पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Bihar Road Accident: गुरुवार की शाम पटना के फुलवारी शरीफ में बिहटा-सरमेरा सिक्स लेन पर बेलदारी चक पुल के पास दो बाइक की आमने–सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और आगे निकलने की होड़ में आपस में भिड़ गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चकनाचूर हो गईं.

रास्ते में चारो युवकों की मौत

घटना की सूचना पर गौरीचक थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चारो घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि चारो की मौत रास्ते में ही हो गई थी. हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि दो युवकों की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई. कहा जा रहा है कि चारो युवक जन्माष्टमी का छठहार का प्रसाद खाने गए थे और इसी दौरान हादसा हो गया.

लोगों ने पुलिस पर लगाया आरोप

पुलिस ने मृतकों की पहचान गोपाल टोला निवासी सूरज, भेड़ गावा निवासी रविशंकर, विकास और संजय कुमार के रूप में की है. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग एनएमसीएच पहुंचे जहां माहौल गमगीन हो गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे एनएमसीएच ले गई. अगर तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया जाता तो शायद चारो की जान बच सकती थी. इसे लेकर एनएमसीएच परिसर और बेलदारी चक पुल दोनों जगह लोगों ने हंगामा किया.

लोगों ने प्रशासन से की मांग

घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है. कोई बता रहा कि एक बाइक सही लेन में थी और दूसरी बाइक रॉन्ग साइड में थी, जिसके कारण टक्कर हो गई. कई ग्रामीणों का कहना है कि चारो युवक जन्माष्टमी का प्रसाद खाने गए थे. मौके पर जुटी भीड़ ने प्रशासन से मांग की है कि पुल पर स्पीड नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो.

Also Read: Bihar Heavy Rain Alert: बिहार से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन से होगी भारी बारिश, आज 13 जिलों में IMD की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >