Bihar RJD: लालू के छोटे लाल तेजस्वी मंच पर अचानक घुमाने लगे भेड़, देखते रह गए लोग, फिर पता चला ये था मामला…

Bihar RJD: राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव पाल महासम्मेलन के दौरान मंच पर भेड़ घुमाते दिखे. जिसके बाद वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. उस भेड़ को तेजस्वी यादव राबड़ी आवास ले गए और अब से वह भेड़ राबड़ी आवास में ही रहेगा.

Bihar RJD: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी तैयारियों में पूरी तरह जुटे हैं. बिहार के हर तबके के लोगों का वोट पाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है. ऐसे में आरजेडी की ओर से पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पाल महासम्मेलन का आयोजन किया गया था. जहां, पाल समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे. इस दौरान तेजस्वी यादव ने पाल समाज के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने वोट के लिए पाल समाज के लोगों का समर्थन मांगा. इसके साथ ही अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो, तेजस्वी यादव की ओर से कौन-कौन सी योजनाएं लागू की जाएगी, इसका भी जिक्र किया.

पाल समुदाय के लोगों ने दिया गिफ्ट

हालांकि, पाल महासम्मेलन के दौरान मंच पर एक वाकया देखने के लिए मिला, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, स्टेज पर तेजस्वी यादव अचानक भेड़ घुमाते हुए दिखे. यह देख वहां मौजूद कई लोग हैरान रह गए. वे कभी भेड़ को मंच पर घुमा रहे थे तो कभी भेड़ को लेकर खड़े हो जा रहे थे. भेड़ के साथ मंच पर नेता प्रतिपक्ष को देख लोग सोचने लगे कि आखिर वो भेड़ का करेंगे क्या ? हालांकि, कुछ देर बाद पता चला कि ये भेड़ राबड़ी आवास जाएगा और वहीं रहेगा. इसके साथ ही यह भी पता चला कि, पाल महासम्मेलन में तेजस्वी यादव को पाल समुदाय के लोगों ने माला और गुलदस्ते की जगह भेड़ भेंट कर उनका स्वागत किया था. जिसके बाद भेड़ के गले में बंधी रस्सी को पकड़कर तेजस्वी उसे घुमाने लगे.

चरवाहा आयोग बनाने की कही बात

बता दें कि, यह पूरा वाकया देखते बन रहा था. इस दौरान तेजस्वी यादव ने पाल समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए यह भी कहा था कि, अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो पाल समाज की सुविधा के लिए चरवाहा आयोग बनेगा. इस समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही दुर्घटना में भेड़ों की अकाल मौत होने पर सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी. इस तरह से पाल महासम्मेलन के दौरान उन्होंने लोगों के सामने बड़ा ऐलान किया. इसके अलावा अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने माई-बहिन मान योजना का जिक्र भी किया. तेजस्वी ने कहा कि, अगर महागठबंधन की सरकार आई तो माई-बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देंगे. साथ ही सत्ता पक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, बीजेपी आरक्षण खत्म करना चाहती है. आप लोग लालू यादव की ताकत हैं.

Also Read: Bihar Rain: बिहार के इन जिलों में आज से भारी बारिश होगी, 42 डिग्री वाली गर्मी के बीच मानसून इस दिन लेगा एंट्री…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >