बिहार में दाखिल-खारिज, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट समेत राजस्व सेवा के 20 काम प्रभावित, क्या है मामला?

Bihar Revenue Department: बिहार के 537 अंचलों में राजस्व सेवा के 20 जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से परेशानी बढ़ गई है.

Bihar Revenue Department: बिहार राजस्व सेवा के पदाधिकारियों में शामिल अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारियों सहित राजस्व कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी है. 537 अंचलों में राजस्व सेवा के मुख्य 20 काम प्रभावित हैं. आय, निवास और जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनने का काम रुकने से छात्र-छात्राओं सहित नई नौकरी ज्वाइन करने वालों की परेशानी बढ़ी है. राजस्व कर्मचारी संघ 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.

ये सभी 20 काम हो रहे प्रभावित

  1. दाखिल खारिज
  2. भू-लगान भुगतान
  3. भू-अभिलेख प्राप्ति
  4. विशेष भू-सर्वेक्षण
  5. जमीन की मापी
  6. परिमार्जन
  7. राजस्व न्यायालय
  8. भूमि उपयोग प्रकार में परिवर्तन
  9. राजस्व नक्शा
  10. जमीन दखल कब्जा प्रमाणपत्र
  11. जाति प्रमाण पत्र
  12. आय प्रमाण पत्र
  13. निवास प्रमाण पत्र
  14. बर्थ सर्टिफिकेट
  15. डेथ सर्टिफिकेट
  16. अभियान बसेरा 2.0
  17. चकबंदी
  18. कृषि गणना
  19. जनगणना
  20. अंचलों के निरीक्षण

क्यों हड़ताल पर हैं राजस्व विभाग के कर्मचारी?

जानकारी के मुताबिक, बिहार राजस्व सेवा के पदाधिकारियों के दो संघ बिरसा और बिरसा यूनाइटेड हैं. इनका कहना है कि बिहार राजस्व सेवा नियमावली में गठन के समय डीसीएलआर, डीएलएओ सहित अन्य पदों पर राजस्व सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति होनी थी.

लेकिन बाद में इसे बदल कर डीसीएलआर और डीएलएओ के पदों को बासा के अधिकारियों के लिए संरक्षित कर दिया गया. संघों की मांग पर पांच फरवरी को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में यह परेशानी दूर करने की मौखिक सहमति बनी, लेकिन अब तक लिखित रूप नहीं दिया गया.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी चेतावनी

उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर बैठे अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा है कि समय रहते काम पर लौट आएं, नहीं तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. मंगलवार को जारी अपने बयान में विजय सिन्हा ने कहा कि हड़ताल के दिनों की गिनती की जा रही है. अगर अधिकारी जल्द काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कार्रवाई तय है.

Also Read: बिहार से इन 28 होली स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई अवधि, 31 मार्च तक चलाने का फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >