बिहार में चूहे-गिलहरी मारने वाली दवा बैन, अब ऑनलाइन ऑर्डर भी नहीं कर सकेंगे

Bihar News: बिहार सरकार ने खतरनाक कीटनाशक ‘रेटॉल पेस्ट’ की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. यह फैसला लोगों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि यह दवा इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है.

Bihar News: बिहार सरकार ने चूहे, गिलहरी और अन्य कीड़े को मारने वाली खतरनाक दवा ‘रेटॉल पेस्ट’ पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. कृषि विभाग के इस फैसले के बाद अब इसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री नहीं हो सकेगी. साथ ही आम लोगों से भी इस दवा का इस्तेमाल न करने की अपील की गई है.

क्यों लगाया गया प्रतिबंध?

कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने आदेश जारी करते हुए बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा फॉस्फोरस से जुड़े सख्त सुरक्षा मानक लागू किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है. इस दवा में मौजूद येलो-व्हाइट फॉस्फोरस बेहद खतरनाक होता है, जो इंसान और जानवर दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

ई-कॉमर्स कंपनियों को सख्त निर्देश

राज्य में काम कर रही सभी ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, जोमैटो समेत अन्य प्लेटफॉर्म और खुदरा विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत इस दवा की बिक्री बंद करें. अगर कोई विक्रेता आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

क्या है ‘रेटॉल पेस्ट’?

रेटॉल पेस्ट एक जहरीला, चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसका उपयोग चूहों, गिलहरियों और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले अन्य जीवों को मारने के लिए किया जाता है. इसमें मौजूद फॉस्फोरस एक खतरनाक जहर की तरह काम करता है, जो जीवित कोशिकाओं पर सीधा हमला करता है और कुछ ही समय में जान ले सकता है.

घर-गोदाम में भी होता था इस्तेमाल

यह दवा सिर्फ खेतों में ही नहीं, बल्कि घरों, किराना दुकानों और अनाज के गोदामों में भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होती रही है. लोग इसे चूहों से छुटकारा पाने के लिए रखते थे.

इंसानों के लिए भी जानलेवा

विशेषज्ञों के अनुसार, रेटॉल पेस्ट इंसानों के लिए भी बेहद खतरनाक है. इसकी थोड़ी मात्रा भी शरीर में पहुंचने पर लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. ब्लड प्रेशर बढ़ना, खून का जमाव और आंतरिक रक्तस्राव जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 48 घंटे के भीतर इसके लक्षण दिखने लगते हैं और समय पर इलाज न मिलने पर मौत भी हो सकती है.

उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई दुकानदार या विक्रेता इस प्रतिबंध के बावजूद रेटॉल पेस्ट बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस फैसले के बाद अब राज्य में इस खतरनाक दवा के इस्तेमाल और बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: जमुई में दिनदहाड़े रिक्शा चालक की हत्या, RJD बोली- अब हर गली में अपराध, बिहार में कोई सुरक्षित नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >