राज्यसभा चुनाव पर विजय चौधरी की दो टूक, कहा- एनडीए के पांचों प्रत्याशी जीतेंगे, विपक्ष की दाल नहीं गलेगी

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा की पांच सीटों के लिए कल यानी 16 मार्च को मतदान होना है. एनडीए ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए पांच उम्मीदवार उतारे हैं. संख्या बल में पीछे होने के बावजूद राजद ने एक प्रत्याशी खड़ा किया है. मंत्री विजय चौधरी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए एनडीए की क्लीन स्वीप का दावा किया है.

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने विधायकों के साथ लगातार बैठकों और रणनीति में जुटे हुए हैं. पटना में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं. एनडीए की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस बार राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर उनकी जीत तय है.

क्या बोले नीतीश के मंत्री

बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेता पूरी तरह आश्वस्त हैं और उन्हें किसी तरह की चिंता नहीं है. हमारे गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या में विधायक हैं, इसलिए जीत को लेकर कोई संशय नहीं है.

विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव होने तक सभी विधायक पटना में ही रहेंगे और एक-दूसरे से मिलना-जुलना भी चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि विधायकों की आपसी मुलाकात से वोट के गणित पर कोई असर नहीं पड़ता. विपक्ष के नेता भी अब समझ चुके हैं कि इस चुनाव में उनके लिए जीत आसान नहीं होने वाली है.

तंज कसते हुए क्या बोले मंत्री

विजय चौधरी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इस समय विपक्षी खेमे में घबराहट का माहौल है. कुछ विधायक खुले तौर पर घूम रहे हैं, जबकि कुछ को नजरबंद रखने जैसी खबरें भी सामने आ रही हैं. इससे साफ पता चलता है कि किस पक्ष का पलड़ा भारी है.

एआईएमआईएम के विधायकों के राजद उम्मीदवार को समर्थन देने की चर्चा पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. चौधरी ने कहा कि किसी से मिलना और वोट देना अलग बात है. अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, इसलिए ऐसी खबरों को लेकर ज्यादा निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जोड़-तोड़ की चर्चा तेज

बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, जिनके लिए यह चुनाव कराया जा रहा है. 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए कम से कम 41 विधायकों का समर्थन चाहिए. मौजूदा समय में एनडीए के पास करीब 202 विधायक हैं. इस आधार पर वह आसानी से चार सीटें जीत सकता है. हालांकि पांचवीं सीट के लिए उसे कुछ अतिरिक्त वोटों की जरूरत पड़ सकती है.

दूसरी तरफ राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के पास करीब 35 विधायक हैं, इसलिए उसे भी जीत के लिए दूसरे दलों के समर्थन की तलाश करनी होगी. यही वजह है कि चुनाव से पहले सियासी जोड़-तोड़ की चर्चा काफी तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू होने वाला है आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >