Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में होगी बेहद भारी बारिश, 21 और 22 अगस्त के लिए अलर्ट जारी…

Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं. 21 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर एकबार करवट लेने वाला है. मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है. IMD का पूर्वानुमान है कि बिहार के कई जिलों में बारिश का सिस्टम एक्टिव होने वाला है. सोमवार की शाम को भी कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. सीतामढ़ी में ऑरेंज जबकि पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में आज बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी है. अगले तीन घंटे के अंदर मौसम बदल सकता है.

आज इन जिलों में बारिश का है अलर्ट…

IMD पटना ने सोमवार को कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया है. सीतामढ़ी में ऑरेंज जबकि पूर्वी चंपारण, अरवल, शिवहर में येलो अलर्ट जारी हुआ है. अगले तीन घंटे में इन जिलों में वज्रपात और बारिश की संभावना है. पटना समेत अन्य जिलों में भी आज मौसम का मिजाज नरम है. हालांकि कुछ ही जिलों में बारिश के आसार दिखे हैं.

ALSO READ: बिहार में ट्रक ड्राइवर ने हत्या से पहले शारीरिक संबंध बनाया, फिर प्रेमिका और उसकी बेटी को दी खौफनाक मौत

21 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश के आसार

बिहार में मानसून 21 अगस्त से एक बार फिर सक्रिय हो सकता है. IMD पटना ने 20 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी है. पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर और बांका में इस दिन भारी बारिश हो सकती है. जबकि 21 अगस्त को सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया,कटिहार में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

22 अगस्त को इन जिलों में हो सकती है बेहद भारी बारिश

IMD पटना के अनुसार, 22 अगस्त को तीन जिलों में बेहद भयंकर बारिश हो सकती है. इस दिन बेगूसराय, खगड़िया और मुंगेर जिले में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज जबकि पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर में भारी बारिश के आसार हैं और येलो अलर्ट इन जिलों के लिए जारी हुआ है. आइएमडी के अनुसार मानसून की सक्रियता से 27 अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >