Bihar Rain Alert: बिहार के इन 23 जिलों में होगी भयंकर बारिश! अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार तक 23 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जहां मेघगर्जन, ठनका और आंधी-बारिश की आशंका है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है. गुरुवार दोपहर पटना, गया, जहानाबाद समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कई अन्य इलाकों में बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार से रविवार तक राज्य के 23 जिलों में मेघगर्जन, ठनका और बारिश की संभावना है.

किन जिलों में रहेगा अलर्ट?

मौसम विभाग ने कैमूर (भभुआ), सासाराम, बक्सर, भोजपुर, गया, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, पटना, सीवान, सारण, गोपालगंज, दरभंगा, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, जमुई, भागलपुर और पूर्णिया में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.

विशेष रूप से, शुक्रवार को कोसी और सीमांचल के जिलों- सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा और भागलपुर में भी ठनका गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं, मुंगेर, बांका, लखीसराय, जमुई, नालंदा, शेखपुरा, पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास और अरवल में भी तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है.

किसानों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने रबी फसलों को लेकर किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. गेहूं और अन्य फसलें कटाई के लिए तैयार हैं, लेकिन इस अवधि में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब हो सकती हैं. किसानों से अपील की गई है कि वे कटनी से बचें और पहले से कटी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें.

Also Read: बिहार विधानसभा में मोबाइल यूज करने पर भड़के सीएम नीतीश, स्पीकर से की कार्रवाई की मांग

आगे कैसा रहेगा मौसम?

शुक्रवार दोपहर से ही मौसम में बड़ा बदलाव दिख सकता है. 22 मार्च को उत्तर बिहार और पूर्वी चंपारण में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, बिहार के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चलेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >