बाहर निकलने से पहले ध्यान दें!  बिहार के 4 जिलों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली व नालंदा जिले के कुछ भागों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अगले 2 से 3 घंटे के अंदर मध्यम से तेज गति में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के साथ वर्षा की प्रबल संभावना है.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली व नालंदा जिले के कुछ भागों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अगले 2 से 3 घंटे के अंदर मध्यम से तेज गति में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के साथ वर्षा की प्रबल संभावना है.

सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग की तरफ से लोगों से सतर्क व सावधान रहने की अपील की गई है. जिसमें कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति खुले में है तो वह तुरंत किसी पक्के मकान में चले जाएं. अपनी सुरक्षा के लिए लोग इन 3 घंटों के अंदर ऊंचे पेड़ व बिजली के खंभों से दूर ही रहें. वहीं, किसानों से खेतों में न जाने की अपील की गई है. कहा गया है कि खेतों में जाने से पहले वह बारिश रुकने की प्रतिक्षा करें.   

इन जिलों में होगी भारी से अति भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 14 घंटे के अंदर राज्य के चार जिले कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद व गया में अति भारी बारिश की संभावना है. जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा व बेगूसराय में भारी बारिश हो सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने आगामी 17 से 18 जुलाई के बीच के लिए भी अलर्ट जारी किया है. इसके तहत पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा व बेगूसराय में 30/40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार में तेज हवा चलेगी. साथ ही इन जिलों में वज्रपात/मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बिहार का यह जिला, तेज हुई ईको पार्क बनाने की कवायद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >