Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप का भाजपा से मोह भंग! अब इस पार्टी का थाम सकते हैं दामन

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप और जन सुराज पार्टी के उपाध्यक्ष यदुवंश गिरी की मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मनीष जल्द ही जन सुराज से जुड़ सकते हैं.

Manish Kashyap: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है. इस बार वजह बने हैं चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप, जिनकी जन सुराज पार्टी के उपाध्यक्ष यदुवंश गिरी के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों ने बिहार की सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म कर दिया है कि क्या मनीष कश्यप अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं?

भाजपा में शामिल हुए थे सन ऑफ बिहार

बता दें कि इससे पहले मनीष कश्यप 25 अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. सदस्यता ग्रहण करते समय साथ में उनकी मां भी मौजूद थीं. खुद को सन ऑफ बिहार कहने वाले मनीष कश्यप पश्चिमी चंपारण सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था. लेकिन उससे पहले उन्होंने बड़ा कदम उठाया और भाजपा जॉइन कर ली.

हाल ही में पीएमसीएच में हुए विवाद के बाद चर्चा में आए थे मनीष

मनीष कश्यप हाल ही में पीएमसीएच में हुए विवाद और एनडीए सरकार के प्रति तीखे रुख को लेकर चर्चा में रहे हैं. वे लगातार बीजेपी और राज्य सरकार के खिलाफ मुखर होकर अपनी बात सोशल मीडिया पर रखते आए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी उन्होंने कटाक्ष करते हुए कई वीडियो और पोस्ट साझा किए थे.

जल्द ही जनसुराज में शामिल होने की कर सकते हैं घोषणा

अब जब मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी के नेता से मुलाकात करते नजर आए, तो चर्चाएं शुरू हो गईं कि वह जल्द ही प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों की मानें तो मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर से बातचीत भी कर ली है और जल्द ही एक औपचारिक कार्यक्रम में जन सुराज में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मनीष कश्यप की जनप्रियता और युवाओं में उनकी पकड़ को देखते हुए प्रशांत किशोर उन्हें पार्टी में शामिल कर एक बड़ी रणनीति के तहत 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट सकते हैं.

अभी मनीष कश्यप की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

हालांकि अब तक मनीष कश्यप या जन सुराज पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मुलाकात की तस्वीर और मौजूदा घटनाक्रम इस ओर संकेत कर रहे हैं कि मनीष कश्यप का अगला पड़ाव शायद जनसुराज हो सकता है. यदि ऐसा होता है तो बिहार की राजनीति में एक नया चेहरा और एक नया समीकरण देखने को मिल सकता है.

Also Read: भाजपा बिहार में नई टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरी, इन 35 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >