Bihar Politics: तेजस्वी यादव को सम्राट चौधरी का करारा जवाब, बोले- लालू प्रसाद बिहार में गुंडागर्दी के प्रतीक

Bihar Politics: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में जगंलराज को लेकर तेजस्वी यादव के ट्वीट करने पर कहा है कि लालू प्रसाद बिहार में गुंडागर्दी के प्रतीक हैं. बिहार में उनके पिता के राज में सीएम हाउस से गुंडागर्दी होती थी.

Bihar Politics: पटना. बिहार में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर ट्वीट कर डबल इंजन सरकार को घेरने की कोशिश की, तो तेजस्वी के सवालों पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करारा जवाब दिया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में जगंलराज को लेकर तेजस्वी यादव के ट्वीट करने पर कहा है कि लालू प्रसाद बिहार में गुंडागर्दी के प्रतीक हैं.

लालू करते थे फिरौती की पंचायती

सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को जंगलराज की परिभाषा नहीं मालूम है. तेजस्वी यादव का दिमाग खराब हो गया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद के राज को याद करना चाहिए. बिहार में उनके पिता के राज में सीएम हाउस से गुंडागर्दी होती थी. सीएम हाउस में बैठकर फिरौती का पैसा वसूला जाता था और लालू प्रसाद पंचायती करते थे, लालू प्रसाद का वो दिन हम लोगों ने देखा है.

Also Read: Bihar Weather: मानसून को सक्रिय होने में लगेंगे और दो चार दिन, बारिश के बाद पटना में बढ़ी उमस

पेपर लीक मामले में कोई बचेगा नहीं

नीट पेपर लीक को लेकर राजद की तरफ से फोटो जारी करने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इसको लेकर लगातार कार्रवाई चल रही है. उन्होंने कहा कि पूरी तरह से स्पष्ट है कि जो अपराधी हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. सीबीआई ने केस को अपने हाथ में ले लिया है और जो भी दोषी होंगे सीबीआई उनके खिलाफ एक्शन लेगी, जो लोग पेपर लीक में शामिल हैं एक-एक व्यक्ति को जवाब देना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >