Bihar Politics: भाई चुनाव हारा तो बौखला गए RJD सांसद, प्रशांत किशोर पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar Poliics: बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जन सुराज की स्थापना बीजेपी और जदयू की मदद करने के लिए की गई है.

Bihar Politics: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर नवंबर में हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया था. राजद सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह भी रामगढ़ सीट से बुरी तरह चुनाव हार गए थे. इस सीट को जीतने के लिए राजद ने एड़ी चोटी का जोड़ लगाया लेकिन अजीत सिंह तीसरे नंबर पर रहे. भाई को मिली करारी हार से सुधाकर सिंह अभी भी नहीं उबड़ पाए हैं. उन्होंने जन सुराज पार्टी के सर्वेसर्वा प्रशांत किशोर पर राजद का वोट काटने का आरोप लगाया है.

प्रशांत किशोर की पार्टी पर क्या बोले सुधाकर

बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, ‘इंडिया गठबंधन के वोटों में सेंधमारी हुई है, हम लोग इस चीज को देख रहे थे. प्रशांत किशोर की जनसुराज जो बीजेपी की बी टीम है, वो विपक्ष के वोटों को तोड़ने के लिए लड़ रहे हैं. बीजेपी के वोटों को तोड़ने के लिए नहीं. आप बिहार उपचुनाव के नतीजों को देखिए. कहीं भी जनसुराज ने एनडीए के वोटों को नुकसान नहीं पहुंचाया. जन सुराज के प्रत्याशी एनडीए के अनुरूप थे, जो वोट तोड़ा वो भी एनडीए के अनुकूल रहा. प्रशांत किशोर ने विपक्ष का वोट तोड़ा है. जिससे आरजेडी को नुकसान हुआ है. हम कहते भी थे, कि ये आरजेडी और महागठबंधन को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया गया दल है. उनका अपना कोई एजेंडा नहीं है, वो राजनीति में आगे जाना नहीं चाहते हैं. बल्कि बीजेपी-जेडीयू की मदद के लिए प्रशांत किशोर ने जनसुराज बनाई है.’

Sudhakar singh

प्रचार के दौरान सुधाकर सिंह ने दी थे चेतावनी

सुधाकर सिंह ने रामगढ़ में एक चुनावी जनसभा में चेतावनी देते हुए कहा था कि हमारे लोग तीन सौ बूथों पर तैयार हैं. इस बार कोई गुंडई करने की कोशिश करेगा तो छोड़ेंगे नहीं, उनको लाठियों से पिटवाएंगे. सुधाकर सिंह के इस बयान पर जमकर बवाल मचा था. एनडीए के नेताओं ने सुधाकर सिंह के इस बयान को जंगलराज से जोड़ राजद पर निशाना साधा.

चुनाव परिणाम क्या रहा

राजद उम्मीदवार अजीत सिंह को रामगढ़ में महज 35,825 मत मिले. बीजेपी कैंडिडेट अशोक सिंह को इस सीट पर जीत मिली. अशोक सिंह को 62,257 वोट मिले.बीएसपी के सतीश यादव 60,895 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे. पहली बार चुनाव में उतरे प्रशांत किशोर ने सुशील कुमार सिंह को मैदान में उतारा था, उनको 6513 वोट मिला.

इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan की पार्टी के 100 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानें क्या आरोप लगाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >