“24 घंटे में Paracetamol जैसा असर दिखेगा”, तेजस्वी पर निशाना साधते ये क्या बोल गये PK?

Bihar Politics: बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर राजनीति गरम है. इसी बीच प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को चुनौती दी है. प्रशांत किशोर ने खुलेआम कहा है कि हिम्मत है तो तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ कर दिखायें. पढ़ें उन्होंने क्या कहा?

Bihar Politics: बिहार में इनदिनों राजनीतिक हलचल तेज है. आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी क्रम में जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव को सीधी चुनौती दे डाली. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी राघोपुर से नहीं बल्कि किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो इसका मतलब होगा कि उन्होंने हार मान ली है. प्रशांत किशोर ने यहां तक कह दिया कि अगर तेजस्वी सुरक्षित सीट की तलाश में निकलेंगे, तो उनका हाल भी राहुल गांधी जैसा हो सकता है.

24 घंटे में असर दिखेगा…: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि राघोपुर में अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है. साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “24 घंटे रुकिए, असर पेरासिटामोल जैसा दिखेगा.” हालांकि, उन्होंने साफ नहीं किया कि वो खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं, लेकिन इतना जरूर कहा कि तैयारी पूरी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उन्होंने पूरे दिन राघोपुर में घूमकर लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियां सुनीं. रात करीब 8:30 बजे उन्होंने मीडिया से बात की.

राघोपुर की जनता चाहती है बदलाव: प्रशांत

मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “राघोपुर की जनता अब बदलाव चाहती है क्योंकि यहां बेरोजगारी, बाढ़ और स्थानीय स्तर की समस्याएं बहुत हैं. उन्होंने वोटरों से कहा कि अगर भ्रष्टाचार चाहिए तो नीतीश को वोट दीजिए, अपराध और ‘जंगल राज’ चाहिए तो लालू को चुनिए, लेकिन, अगर बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार चाहिए तो जन सुराज को मौका दीजिए.”

ALSO READ: Bihar Election 2025: मुकेश सहनी के पोस्टर से महागठबंधन OUT! लिखा- ऐसी सरकार बनाएंगे, जहां सबका सम्मान हो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >