Bihar Politics: “राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा…” सीएम नीतीश के बेटे निशांत को लेकर पटना में छिड़ा पोस्टर वॉर

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. पटना में पोस्टर वॉर छिड़ गया है, जिसमें सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को निशाना बनाया गया है. पोस्टर में लिखा गया है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चाओं के बीच पटना में पोस्टर वॉर छिड़ गया है. राजधानी पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार की तस्वीरें हैं. पोस्टर में लिखा गया है—  

राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा हरनौत की जनता जिसको चाहेगा राजा वहीं बनेगा”  

पटना में लगाए गए पोस्टर  

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि ये पोस्टर कांग्रेस नेता रवि गोल्डन कुमार की तरफ से लगाए गए हैं. पोस्टर में वे खुद को “प्रजा का बेटा” बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे हैं. साथ ही, उन्होंने 2025 हरनौत विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है. पोस्टर के जरिए साफ संदेश दिया गया है कि अगर निशांत कुमार हरनौत से चुनाव लड़ते हैं, तो रवि गोल्डन उनके खिलाफ ताल ठोकेंगे.  

हरनौत सीट पर बढ़ी सियासी हलचल  

हरनौत विधानसभा सीट नीतीश कुमार की राजनीति का गढ़ मानी जाती है. 2025 में इस सीट पर बड़ी सियासी जंग देखने को मिल सकती है. अगर निशांत कुमार चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो यह मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. 

निशांत कुमार ज्वॉइन कर सकते हैं जदयू

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हिस्से की तैयारी में जुट गई हैं. चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार भी हरकत में हैं. इन दिनों वह प्रगति यात्रा कर रहे है, जिसके तहत वह बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी बीच सीएम नीतीश के बेटे निशांत की जदयू में शामिल होने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि होली के बाद निशांत अपने पिता की पार्टी जदयू में शामिल हो सकते हैं. साथ ही वह नालंदा के हरनौत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, खुद सीएम नीतीश ने अभी तक अपने बेटे निशांत की राजनीति में इंट्री को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. 

ALSO READ: Bihar Politics: क्या इस सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम नीतीश के बेटे निशांत? होली के बाद थाम सकते हैं पार्टी का दामन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >