Bihar Politics: एनडीए के पूर्व सहयोगी ने सरकार पर उठाये सवाल, पारस बोले- बिहार की भलाई के लिए होना चाहिए यह काम

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शनिवार को बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में अब सत्ता परिवर्तन जरूरी है. उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज है, सुशासन नहीं है.

Bihar Politics: एनडीए का साथ छोड़ चुके पशुपति कुमार पारस ने पटना में बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है, जिसमें दलित महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है. बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है. स्थिति यह है कि वीवीआईपी इलाके में फायरिंग की जा रही है. भ्रष्टाचार का आलम है कि अंचल कार्यालय से लेकर सचिवालय तक बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है.

अपराध पर कोई रोक नहीं

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन अब जरूरी है. कानून व्यवस्था खराब होने का एकमात्र कारण है कि लगातार एक ही सरकार का होना है. बिहार सरकार अपराध पर लगाम लगाने में अक्षम है. प्रशासन का भय अपराधियों में खत्म हो गया है.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर क्या बोले

पशुपति कुमार पारस ने बताया कि पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है. अभी तक 25 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है. बिहार के लोग भी अब नई सरकार चाहते हैं. बिहार में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन बिहार के लिए कोई बड़ा काम नहीं हो रहा है.

बिहार कई मामलों में पिछड़ा हुआ है. चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि वे उसी गठबंधन के साथ जाएंगे जिनकी विचारधारा उनकी पार्टी से मिलती-जुलती होगी. उनकी पार्टी सामाजिक न्याय का समर्थन करती है. पारस ने कहा कि अभी किसी गठबंधन में सीट का फैसला नहीं हुआ है. समय आने पर सब तय कर लिया जाएगा.

लालू यादव वाले मामले पर क्या बोले

पारस ने कहा, “लालू प्रसाद के जन्मदिन पर बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर को लेकर जिस तरह से भाजपा राजनीति कर रही है, वह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है. लालू यादव कभी भी अंबेडकर का अपमान नहीं कर सकते. लालू यादव और हमारे पार्टी के संस्थापक दिवंगत नेता रामविलास पासवान ने लंबे समय तक एक साथ काम किया और बाबासाहेब के सपने को जमीन पर उतारने का काम किया.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में स्कूलों का समय बदला, 23 जून से नया टाइम टेबल, जानें कितने बजे शुरू होगी क्लास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >