RJD प्रदेश अध्यक्ष: राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन आज, मंगनी लाल के जरिए EBC कार्ड खेलना चाहती है RJD

Bihar Politics: RJD में नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज नामांकन हो रहा है. मंगनी लाल मंडल का नाम सबसे आगे है. अगर चुने जाते हैं तो वह पहले EBC समुदाय से आने वाले अध्यक्ष होंगे. पार्टी इस कदम से उत्तर बिहार में अपना आधार मजबूत करना चाहती है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज यानी शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी. दोपहर ढाई बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए जाएंगे. इसके बाद 19 जून को पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में नए अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वर्तमान अध्यक्ष जगदानंद सिंह को दोबारा मौका मिलेगा या पार्टी नए चेहरे को जिम्मेदारी सौंपेगी?

मंगनी लाल मंडल बन सकते हैं नए अध्यक्ष

सूत्रों के अनुसार, JDU छोड़कर RJD में शामिल हुए मंगनी लाल मंडल इस बार अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. अगर उनका नामांकन होता है, तो उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि RJD में पारंपरिक रूप से चुनाव नहीं, बल्कि सर्वसम्मति से चयन होता है. यदि ऐसा होता है, तो मंगनी लाल पार्टी के सातवें प्रदेश अध्यक्ष और EBC (अति पिछड़ा वर्ग) से आने वाले पहले नेता बनेंगे.

RJD की सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति

मंगनी लाल मंडल का चयन सिर्फ एक नामांकन नहीं, बल्कि RJD की सामाजिक समीकरण साधने की सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है. वह धानुक जाति से आते हैं, जो अति पिछड़ा वर्ग में आती है. इस वर्ग की पकड़ उत्तर बिहार के मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिलों में खास मानी जाती है. यह क्षेत्र 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए कमजोर साबित हुआ था, जहां 41 में से सिर्फ 13 सीटें ही जीत पाई थीं.

मधुबनी बेल्ट में बढ़ेगा प्रभाव

मंगनी लाल मंडल पूर्व सांसद और विधायक रह चुके हैं. उनकी लोकप्रियता खासकर झंझारपुर, फुलपरास और आसपास के क्षेत्रों में है. इसी क्षेत्र में इस साल RJD ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाकर EBC समुदाय को साधने का प्रयास किया था. माना जा रहा है कि मंगनी लाल के जरिए RJD इन इलाकों में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश करेगी.

EBC कार्ड से 2025 की तैयारी

RJD की नजर 2025 के विधानसभा चुनावों पर है. बिहार में EBC समुदाय की बड़ी आबादी है और मंगनी लाल मंडल को अध्यक्ष बनाकर पार्टी इस वर्ग को अपने पाले में लाने की कवायद कर रही है. इस कदम से पार्टी न केवल सामाजिक संतुलन साधेगी बल्कि उत्तर बिहार के उन जिलों में भी मजबूत होगी जहां उसका प्रदर्शन हाल के वर्षों में कमजोर रहा है.

ALSO READ: Lalu Yadav: “परिवार की सुरक्षा में लगे 159 पुलिसकर्मियों को हटाएंगे लालू?” जदयू ने राजद प्रमुख को घेरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >