चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की पार्टियां होंगी NDA में शामिल, चिराग के सांसद का बड़ा दावा

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) विधानसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा और उसके घटक दल NDA में शामिल होंगे.

Bihar Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) विधानसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा. उनका मानना है कि इसके घटक दल एनडीए में शामिल होंगे, जो बचेंगे, उनके बीच घमासान मचेगा, जिससे उनका सफाया हो जाएगा. राजेश वर्मा का दावा है कि एनडीए 225 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी.

ड्राइविंग सीट पर आरजेडी और तेजस्वी ही रहेंगे

इसी बीच, कांग्रेस और राजद के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहनवाज आलम ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के स्ट्राइक रेट के हिसाब से इस बार सीट बंटवारा किया जाएगा. वहीं, राजद ने भी साफ कह दिया है कि बिहार में ड्राइविंग सीट पर आरजेडी और तेजस्वी ही रहेंगे.

Also Read: ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना…’ पटना में अश्लीलता फैलाने वाले कपल्स को हिन्दू सेना की हिदायत

जो युवा राजनीति में आना चाहते हैं उनका स्वागत है

राजेश वर्मा से पत्रकारों ने नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जो युवा सकारात्मक राजनीति के साथ आना चाहते हैं, उनका स्वागत होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी की मौजूदगी अहम है और पार्टी ने 50 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए हैं. BPSC अभ्यर्थियों के मुद्दे पर भी राजेश वर्मा ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि सरकार और लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थियों से बातचीत करनी चाहिए ताकि उनके साथ न्याय हो सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >