Bihar Politics: सीएम नीतीश के इस दिग्गज नेता ने तेजस्वी को बताया ‘ट्विटर बबुआ’, कहा- “ट्वीट के सहारे रहने वालों को क्विट…”

Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है. तेजस्वी यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि उनको राजनीतिक रूप से बेचैनी है. इनकी पार्टी 4 सीटों पर सिमट गई है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर वार-पलटवार का दौर जारी है. पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है. इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ट्वीट पर JDU नेता नीरज कुमार ने पलटवार किया है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा, “तेजस्वी यादव बहुत परेशानी में हैं. उनके पिता ने ऐसा कृत्य किया कि पूरे परिवार को कानून के लपेटे में ले लिया. न्यायालय, सीबीआई, ईडी में पेशी और बहुत से आर्थिक अपराध के मामले हैं. इनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव हुआ और इनकी पार्टी 4 सीटों पर सिमट गई. हमें तीसरी नंबर की पार्टी कहते थे और आज हमारे 12 सांसद हैं. उनको राजनीतिक रूप से बेचैनी है.”

नीरज कुमार ने आगे कहा,”महागठंबधन के घटक दल में भी बैचेनी है. कांग्रेस प्रभारी ने तो अकेले लड़ने का विचार करने का फैसला लिया है. स्वाभाविक रूप से तेजस्वी यादव के नेतृत्व को कोई स्वीकार नहीं कर रहा. ये थोपा हुआ नेतृत्व है. ये ‘ट्विटर’ बबुआ हैं, जो केवल ‘ट्वीट’ के भरोसे रहेगा जनता उसे ‘क्विट’ करती है.” 

षड्यंत्र रचकर सत्ता का खेल खेलते हैं

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीते दिनों ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार और एनडीए पर निशाना साधा था. उनके इस ट्वीट का जवाब बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी दिया है. उपमुख्यमंत्री ने मीडिया एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा,”वह पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव को हटाने का संकल्प पूरा करें, जो आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं, लेकिन खुद की पार्टी के भीतर भी उनका प्रभाव समाप्त हो चुका है. कुछ लोग सत्ता के लिए बेचैन हैं और सत्ता की बेचैनी में षड्यंत्र रचकर सत्ता का खेल खेलते हैं. ऐसे लोग नैतिकता का त्याग करते हैं और बिहार की प्रगति में रुकावट डालने की कोशिश करते हैं.”

बिहार को बचाने का वक्त

उन्होंने आगे कहा कि अब बिहार को बढ़ाने और बचाने का वक्त है. बिहार के विकास के लिए ईमानदारी से भ्रष्टाचार मुक्त, जातिवाद मुक्त और अपराध मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया है. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन लाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है.

ALSO READ: Train Cancelled: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रेलवे ने 32 ट्रेनों को किया रद्द, घर से बाहर निकलने से पहले देख लें ये लिस्ट

ALSO READ: Bihar Budget: चुनावी साल में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान की तैयारी, कल पेश होगा नीतीश सरकार का बजट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >