JDU नेता ने तेजस्वी यादव को दिया ओपन चैलेंज, बोले- हिम्मत है तो अपने MLA फैसल रहमान को पार्टी से निकालें

Bihar Politics: जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा, तेजस्वी यादव के पास हिम्मत है तो अपनी पार्टी के विधायक फैसल रहमान को पार्टी से निकालकर देखें. अगर ऐसा हुआ तो नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी चली जाएगी.

Bihar Politics: जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, हिम्मत है तो तेजस्वी यादव अपने विधायक फैसल रहमान को पार्टी से निकालें. अगर उन्हें पार्टी से निकालेंगे तो उनके नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी चली जाएगी. तेजस्वी यादव को यह मेरा चैलेंज है.

राज्यसभा चुनाव में फैसल रहमान ने नहीं किया था वोट

राज्यसभा चुनाव 2026 के वोटिंग वाले दिन राजद के फैसल रहमान ने भी वोट नहीं किया था. राजद के विधायक फैसल रहमान पूर्वी चंपारण जिले की ढाका सीट से विधायक हैं. 2025 विधानसभा चुनाव में उन्होंने सिर्फ 178 वोटों से जीत दर्ज की थी. उनकी जीत को भाजपा उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. आरोप है कि चुनाव में फर्जी वोट डाले गए थे.

जेडीयू में टूट पर क्या बोले नीरज कुमार?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू में टूट के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा, कहीं कोई टूट नहीं है. नीतीश कुमार हैं तो टूट का खतरा नहीं हो सकता. नीतीश कुमार संगठन के तौर पर पार्टी को चलाएंगे. बिहार को वही चलाएंगे, यही नीतीश कुमार का प्रण है.

सम्राट चौधरी के सीएम फेस पर क्या बोले?

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जनता के सामने उन्हें आने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किए जाने पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह बात देखा जा रहा है कि नीतीश कुमार उन्हें जनता के सामने आशीर्वाद दे रहे हैं तो कहीं ना कहीं उनके प्रति उनका स्नेह दिखाई दे रहा है. लेकिन आगे क्या होगा, मुख्यमंत्री कौन बनेंगे, यह तो बाद में ही पता चल पाएगा.

क्यों हो रही सम्राट चौधरी की चर्चा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं. ऐसे में बिहार का सीएम कौन होगा, इसकी खूब चर्चा हो रही है. कई संभावित नामों की चर्चा की जा रही है. समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार लगातार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर कभी हाथ रखते तो कभी उनके समर्थन की बात कर रहे. ऐसे में सम्राट चौधरी के ही अगले सीएम होने की चर्चा तेज है. लेकिन आधिकारिक तौर पर अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है.

Also Read: बिहार के प्रीपेड मीटर वालों को मिल सकती है राहत, इतना कम देना होगा बिजली बिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >