Bihar Politics: मरीन ड्राइव पर तेजस्वी, राजश्री और रोहिणी का फन मोमेंट, एक्स पर लिखा- बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं…

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पत्नी राजश्री यादव और बहन रोहिणी आचार्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. कभी तेजस्वी ठुमके लगाते दिखे तो कभी युवाओं से बातचीत करते हुए. रोहिणी आचार्य ने एक्स पर कई सारे वीडियो शेयर किए, जिस पर खूब कमेंट्स भी आ रहे.

Bihar Politics: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा से फ्री होते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का अलग और अनदेखा अंदाज सामने आया. यात्रा से ब्रेक मिलते ही वे मरीन ड्राइव पर कुछ लड़कों के साथ फन करते दिखें. रात का नजारा और लड़कों के साथ मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने ताबड़तोड़ कई सारे वीडियो एक्स के जरिये शेयर किए.

युवाओं से तेजस्वी ने क्या बात की

पोस्ट में देखा गया कि उस दौरान तेजस्वी के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव और बहन रोहिणी आचार्य खुद भी मौजूद रहीं. तीनों ने वहां मौजूद युवाओं से बातचीत की. युवाओं ने तेजस्वी से कहा कि सुनने में आया था कि बिहार में फिल्म इंडस्ट्री खुलने वाला था. जिस पर तेजस्वी ने कहा कि वो हमलोग का पॉलिसी बनाया हुआ था. यहां कोई बड़ा स्टूडियो नहीं है. हम चाहते थे कि रामोजी फिल्म सिटी जैसा कोई स्टूडियो हो जाए. लेकिन, तब तक सरकार चली गई. इसके साथ ही एक लड़की ने तेजस्वी के लिए गाना भी गाया कि आगे माई लालटेन पर बाटन दबाई दिहे ना…

रोहिणी ने लिखा- बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं…

इस दौरान तेजस्वी यादव के अलावा रोहिणी आचार्य ने भी युवाओं के साथ जमकर बातचीत करते हुए ठहाके लगाए. पोस्ट शेयर कर रोहिणी ने लिखा कि बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं , युवा तेजस्वी की अगुवाई में बढ़ता बिहार चाहते हैं. युवाओं के साथ अनौपचारिक संवाद से उन्हें और बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्राप्त होता है और एक नयी ऊर्जा का संचार होता. युवा नेतृत्व, नयी सोच के साथ ही आगे बढ़ेगा बिहार.

पत्नी-बहन संग लिया मरीन ड्राइव की खूबसूरती का मजा

बता दें वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई थी, जिसका समापन 1 सितंबर को पटना में हुआ. यात्रा खत्म होते ही तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री, बहनों और भांजों के साथ सोमवार देर रात मरीन ड्राइव पहुंचे. टी-शर्ट और ट्राउज़र पहने तेजस्वी अपने भांजों के अनुरोध पर सड़क पर डांस करते नजर आए. इसके साथ ही युवाओं संग मस्ती के बाद परिवार संग गंगा किनारे बैठकर देर रात तक मरीन ड्राइव की खूबसूरती और कलकल बहते पानी का आनंद लिया.

Also Read: Bihar News: बिहार में फिर बढ़ा लंपी वायरस का खतरा, टीकाकरण के बाद भी पशु संक्रमित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >