'तुम बच्चा न है जी, चुपचाप बैठो...', तेजस्वी से सीएम नीतीश बोले- हम तुम्हारे बाप के समय के हैं

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीखे बयान ने सदन का माहौल गर्मा दिया. सीएम नीतीश ने तेजस्वी से सख्त लहजे में कहा- चुपचाप बैठकर मेरी बातें सुनो. जिसके बाद सदन में हंगामे की स्थिति बन गई.

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन का माहौल गरमा गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे-सीधे तेजस्वी यादव को निशाने पर ले लिया. उन्होंने कड़े शब्दों में फटकार लगाई.

नीतीश कुमार ने तेजस्वी से कहा, “चुपचाप बैठकर मेरी बातें सुनो. 6 विधायकों को खींचने के लिए पैसे कहां से लाए थे. गड़बड़ करते थे, उसी का पैसा था. गड़बड़ करते थे, इसलिए तुम लोगों को छोड़ दिए.” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सदन में हलचल मच गई.

सीएम नीतीश ने तेजस्वी को डांटा

नीतीश की बात सुनकर तेजस्वी यादव मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने कहा, “कुछ भी बोलिएगा.” इस पर मुख्यमंत्री और ज्यादा सख्त हो गए. उन्होंने तेजस्वी को डांटते हुए बैठने को कहा. जब तेजस्वी फिर कुछ बोलने की कोशिश करने लगे तो नीतीश कुमार ने कहा, “अरे बैठो. तुम बच्चा न है जी. हम तुम्हारे बाप के समय के हैं. हम तुमको मानते हैं. तुमको बनाए हैं.”

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के विधायक मेज थपथपाते दिखे, जबकि विपक्ष की तरफ से विरोध के स्वर भी उठे. सदन में कुछ देर तक शोर-शराबे की स्थिति बनी रही.

तेजस्वी बोले- सरकार की नींद बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती

इससे पहले राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि सरकार की दो पहचान हैं- झूठी वाहवाही और पूरी लापरवाही. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की नींद बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती.

तेजस्वी यादव ने सदन में अपराध के आंकड़े पढ़ते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया और कहा कि भाजपाइयों ने लोकतंत्र को “गन तंत्र” बना दिया है. पैर में चोट के कारण तेजस्वी यादव परेशान दिखे और उन्होंने स्पीकर से बैठकर बोलने की अनुमति ली.

Also Read: सदन में अपराध पर गरजे तेजस्वी यादव, बोले- थाना खामोश है, प्रशासन बेहोश है, सरकार मदहोश है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >