चिराग पासवान की मां ने अपनी देवरानियों पर दर्ज कराई FIR, रामविलास पासवान की विरासत पर बढ़ा विवाद

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का परिवार एक बार फिर विवादों में घिर गया है. इस बार मामला जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर तूल पकड़ चुका है. उनकी पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी और रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है.

चिराग अपनी दोनों मां के साथ

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार विवाद जमीन के बंटवारे को लेकर गहराया है. रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने अपने ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है.

राजकुमारी देवी ने दर्ज कराई FIR, देवरानियों पर गंभीर आरोप

राजकुमारी देवी ने अलौली थाना, खगड़िया में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी, दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी, उनके बॉडीगार्ड और दो ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उनका आरोप है कि उन्हें घर से निकालने की साजिश रची गई और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया.

“मेरे सामान को घर से बाहर फेंक दिया”- राजकुमारी देवी

राजकुमारी देवी ने बताया, “29 मार्च की शाम मेरी दोनों देवरानियां अपने बॉडीगार्ड और ड्राइवरों के साथ घर आईं. 30 मार्च को अचानक वे मेरे कमरे में घुस आईं और मेरे कपड़े, गहने, बिस्तर बाहर फेंक दिए. बेडरूम और बाथरूम में ताले जड़ दिए.” इस विवाद के बाद राजकुमारी देवी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका इलाज घर में ही चल रहा है.

रामविलास पासवान की विरासत पर परिवार में तकरार

यह विवाद रामविलास पासवान के पैतृक गांव, अलौली के शहरबन्नी स्थित घर में हुआ. माना जा रहा है कि यह झगड़ा जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर है. परिवार में पहले से ही राजनीतिक मतभेद रहे हैं, लेकिन अब यह निजी संपत्ति को लेकर खुलकर सामने आ गया है.

सियासी माहौल गरम, चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह विवाद राजनीतिक रंग भी ले सकता है. चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस पहले ही लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को लेकर आमने-सामने हैं. अब घर के भीतर चल रही रार ने इस परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Also Read: मैं शेरनी का कलेजा लेकर आई हूं… पवन सिंह के गांव में अक्षरा सिंह का फूटा गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >