Bihar Politics: विधानसभा चुनाव के पहले RJD को बड़ा झटका! पार्टी के बड़े नेता थाम सकते हैं CM नीतीश का दामन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगने वाला है. पार्टी के बड़े नेता व विधायक जल्द ही सीएम नीतीश की पार्टी जदयू का दामन थाम सकते हैं. बिहार में इन दिनों यात्राओं का दौर जारी है. पार्टियां अपने-अपने हिस्से की तैयारी में जुटी है. पढ़िए पूरी खबर…

Bihar Politics: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. बिहार में इन दिनों यात्राओं का दौर शुरु है. वहीं दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नए साल की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है. राजद के बड़े नेता जल्द ही लालू-तेजस्वी का साथ छोड़ सीएम नीतीश का दामन थाम सकते हैं. सीएम नीतीश के साथ इस समय राजद नेता के आने से तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं राजद नेता के जदयू में आने के संकेत से सियासी हलचल भी तेज हो गई है. 

जदयू में शामिल होंगे राजद विधायक

दरअसल, बनियापुर से आरजेडी विधायक केदारनाथ सिंह ने मीडिया से बात करने के दौरान यह संकेत दिया कि वे जल्द ही नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का दामन थाम सकते हैं. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने परिवार के साथ हैं और जहां उनका परिवार रहेगा, वो भी वहीं रहेंगे. विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि वे महाराजगंज लोकसभा से पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा, “मैं अपने परिवार से कभी अलग नहीं रह सकता. जहां मेरे बड़े भाई रहेंगे, मैं भी वहीं रहूंगा.”

रणधीर सिंह पहले ही जदयू में शामिल

गौरतलब है कि पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे और छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने हाल ही में अपने समर्थकों के साथ पटना स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. अब केदारनाथ सिंह के बयानों से ऐसा माना जा रहा है कि वह भी जल्द ही जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. एक ओर जहां पार्टी को मजबूत करने के लिए तेजस्वी यादव संवाद यात्रा पर हैं तो वहीं उनके पार्टी के विधायक पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. इसके पहले भी राजद के 3 विधायक जदयू में तो 1 विधायक भाजपा का दामन थाम चुके हैं.  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नीतीश कुमार की तारीफ की

मीडिया से बात करते हुए विधायक केदारनाथ सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा भी की. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने सारण को बहुत कुछ दिया है. मैं हमेशा विकास के साथ हूं और जहां मेरा परिवार रहेगा, वहीं मैं भी रहूंगा.” इस बयान के बाद यह स्पष्ट है कि केदारनाथ सिंह भी जल्द ही जदयू के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

ALSO READ: Pragati Yatra: दूसरे चरण के तहत आज दरभंगा में CM नीतीश, देंगे 2000 करोड़ की सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >