बंगाल में काउंटिंग के बीच सीएम सम्राट का एक्स पोस्ट, 'जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद, वो बंगाल हमारा'

Bihar Politics: पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है. लेकिन बीजेपी जीत की ओर बढ़ती दिख रही. इस बीच बिहार में राजनीतिक नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है.

Bihar Politics: पश्चिम बंगाल में काउंटिंग जारी है. लेकिन रुझानों में बीजेपी लगातार आगे बढ़ रही है. इस बीच बिहार में जश्न का माहौल है. बीजेपी के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया सामने आ रही है और इसके साथ ही जश्न की तैयारी भी की जा रही है. इस बीच सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए पोस्ट शेयर खुशी जताई.

सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर क्या लिखा?

काउंटिंग के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, ‘जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन. भारत माता की जय’. इस तरह से सीएम सम्राट चौधरी ने पहले ही बधाई दी.

बीजेपी बिहार ने भी किया पोस्ट

बीजेपी बिहार की ओर से भी एक्स अकाउंट के जरिए पोस्ट शेयर किया गया. इस पोस्ट में ममता बनर्जी के अलावा अन्य राज्यों के सीएम के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीरों को शेयर कर तंज कसा. एक्स पर लिखा, ‘मंजिल की तलाश में निकले थे हमसफर बनकर, मगर जहां-जहां गए, वहां की कश्ती ही डुबो आए. खुद की जमीन खिसकी हुई है और चले थे दूसरों का सहारा बनने.’ इस तरह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया गया.

कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल

बीजेपी की जीत को लेकर पटना में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है. जीत की खुशी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना में झालमुड़ी बनाकर बांटा. पटना ऑफिस में भी खास जश्न की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा बीजेपी ऑफिस में पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया.

झालमुड़ी खाते दिखे जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर किया. साथ ही उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की जिसमें वह झालमुड़ी खाते दिखे. उन्होंने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं झालमुड़ी ही चलेगी. आज झालमुड़ी का दिन है जमकर झालमुड़ी खा रहा हूं. किसी को झाल लगे तो बुरा मत मानिएगा. बंगाल जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी. ये जीत आपके मार्गदर्शन और अमित शाह जी के बेजोड़ मेहनत की जीत है. बंगाल के हर NDA कार्यकर्ताओं को जीत की विशेष शुभकामनाएं’.

Also Read: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: फाइव स्टार की रेस में पटना, पोर्टल के जरिए लोग दे रहे फीडबैक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >