Bihar Politics: विस चुनाव से पहले 24 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी

Bihar Politics: बिहार महिला कांग्रेस ने 24 जिलों में नई अध्यक्षों और कई उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की नियुक्ति की है. इससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है. यह कदम महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Politics: बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 24 जिलों में नई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. यह नियुक्तियां महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद की गई हैं. बुधवार को जारी लिस्ट में पूर्वी चंपारण से किरण कुमारी, सीतामढ़ी से उषा शर्मा, मधुबनी से आभा पांडेय, सुपौल से कुमारी स्वाति, पूर्णिया से अंजुम कौसर और दरभंगा से पूनम झा को नई जिम्मेदारी दी गई है.

इन्हें मिली जिम्मेदारी

इसके अलावा मुजफ्फरपुर में जूही प्रीतम, समस्तीपुर में देविता कुमारी गुप्ता, बेगूसराय में गायत्री देवी, खगड़िया में शमा परवीन, भागलपुर में कोमल सृष्टि, पटना शहरी में मीणा निषाद और पटना ग्रामीण-1 में अजीता पांडे को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. रोहतास से रिंकू देवी, गया से डॉ. पिंकी कुमारी, नालंदा से रीना देवी, सीवान से इंदु सिंह, बक्सर से निर्मला देवी, गोपालगंज से शीला जायसवाल, औरंगाबाद से गायत्री देवी, अररिया से गुलशन आरा, नवादा से शमा परवीन और मधेपुरा से नीलू ठाकुर को भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. लखीसराय में कुमारी सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.

उपाध्यक्ष और महासचिवों की नियुक्तियां भी घोषित

महिला कांग्रेस ने संगठन विस्तार को और प्रभावी बनाने के लिए छह उपाध्यक्षों की नियुक्ति भी की है. इनमें दरभंगा से डॉ. सुधा प्रसाद, मुंगेर से फौजिया राणा, पटना से विनीता भगत, वैशाली से डॉ. सुनीता सिंह और पश्चिम चंपारण से मंजू बाला पाठक को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा भागलपुर से अनामिका शर्मा और सुनंदा रक्षित को महासचिव बनाया गया है. सचिव पद पर रोहतास से मंजू लता और श्वेता रानी, बेगूसराय से रूबी शर्मा और गया से रिया कुमारी को नियुक्त किया गया है.

संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद

इन नियुक्तियों से महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है. नए चेहरों से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, जिससे महिला कांग्रेस का प्रभाव ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से बढ़ सकेगा. ये नियुक्तियां प्रदेश की महिलाओं को नेतृत्व देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास मानी जा रही हैं.

ALSO READ: Bihar School: सरकारी स्कूलों की होगी अब एकेडमिक मॉनिटरिंग, शिक्षा विभाग ने शुरू की योजना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >