सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब मनचलों पर चलेगा पुलिस का डंडा, सरकार खरीदेगी 1500 स्कूटी और 3200 बाइक

Samrat Cabinet Decision: बिहार में छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) को अब स्कूटी और बाइक दी जाएंगी, जिससे वे स्कूल-कॉलेज के आसपास तेजी से गश्त कर सकेंगी.

Samrat Cabinet Decision: बिहार में स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नई सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड को और मजबूत करने का फैसला लिया है. नई कैबिनेट बैठक में तय किया गया कि महिला पुलिसकर्मियों को अब स्कूटी और बाइक दी जाएगी. इसका मकसद यह है कि वे स्कूल, कॉलेज और कोचिंग के आसपास आसानी से गश्त कर सकें और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें.

1500 स्कूटी और 3200 बाइक की मंजूरी

सरकार ने इस योजना के लिए कुल 66.75 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इसके तहत 1500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी दी जाएगी, जबकि 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल दी जाएगी. इस फैसले से महिला पुलिस की पहुंच और तेजी दोनों बढ़ेगी, जिससे वे तुरंत किसी भी घटना पर कार्रवाई कर सकेंगी.

पहले से चल रही है ‘पुलिस दीदी’ योजना

पिछले साल ही बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड की शुरुआत की थी. इस ब्रिगेड में महिला पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस दीदी’ कहा जाता है. इनकी तैनाती राज्य के सभी बड़े शहरों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के आसपास की गई है, ताकि छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिल सके.

अब और मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

सरकार का मानना है कि स्कूटी और बाइक मिलने के बाद पुलिस दीदी ज्यादा तेजी से इलाके में पहुंच सकेंगी. इससे मनचलों और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी. सरकार ने स्कूटी की कीमत करीब 1,25,000 रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 1,50,000 रुपये तय की है. इसी आधार पर पूरे प्रोजेक्ट का बजट तैयार किया गया है.

महिलाओं की सुरक्षा पर खास फोकस

इस फैसले के बाद सरकार का दावा है कि स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को अब और सुरक्षित माहौल मिलेगा. यह कदम महिला सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

Also Read: सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर, बिहार में बनेंगे 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >