अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

Bihar Police: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदने की घोषणा की है. इस पर लगभग 24.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इन ड्रोनों का इस्तेमाल भीड़ नियंत्रण, अपराध निगरानी और दुर्गम इलाकों में हवाई पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा.

Bihar Police: बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पुलिस के लिए 50 ड्रोन खरीदे जाएंगे. इन ड्रोन को खरीदने पर करीब 24.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सरकार का मानना है कि नई तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस की कार्य क्षमता बढ़ेगी और निगरानी व्यवस्था भी मजबूत होगी. पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत इन ड्रोन को पुलिस सिस्टम में शामिल किया जाएगा. इससे कई तरह के अभियानों में पुलिस को काफी मदद मिलने की उम्मीद है.

सम्राट चौधरी ने क्या बताया

सम्राट चौधरी ने बताया कि ड्रोन की मदद से भीड़ नियंत्रण, अपराधियों पर नजर रखने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी करने में आसानी होगी. बड़े कार्यक्रमों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन के जरिए ऊपर से नजर रखी जा सकेगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत मिल सकेगी.

इसके अलावा नदी क्षेत्रों और दूर-दराज के इलाकों में भी ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा. कई बार ऐसे इलाके होते हैं जहां सामान्य तरीके से निगरानी करना मुश्किल होता है. ऐसे में ड्रोन के जरिए हवाई निगरानी कर पुलिस को तुरंत जानकारी मिल सकेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बचाव कामों में तेजी आएगी

ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल आपदा प्रबंधन में भी किया जाएगा. बाढ़ या अन्य आपात स्थितियों के दौरान ड्रोन से इलाके की स्थिति का सही आकलन किया जा सकेगा. इससे राहत और बचाव कामों को तेज करने में मदद मिलेगी. डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जैसे केंद्रीय सशस्त्र बलों के अनुभव का भी लाभ लिया जाएगा.

इन एजेंसियों के तकनीकी मानकों को ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस को बेहतर और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी. सरकार का मानना है कि ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस की निगरानी क्षमता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

नीतीश के निशांत की राजनीति में एंट्री, पप्पू यादव बोले- विरासत बचाने में होंगे कामयाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >