Bihar Police Exam: चालक भर्ती परीक्षा में धांधली का भंडाफोड़, फर्जी आईडी से एंट्री करने पहुंचे 6 मुन्ना भाई गिरफ्तार

Bihar Police Exam: पटना में सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. शास्त्रीनगर स्थित परीक्षा केंद्र से छह मुन्ना भाई फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार हुए, जो दूसरों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे. पुलिस ने सभी के पास से एडिटेड आधार और पैन कार्ड बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Bihar Police Exam: पटना में सिपाही चालक भर्ती परीक्षा में एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है. शास्त्रीनगर स्थित राजकीय बालक उच्च विद्यालय में परीक्षा के दौरान छह युवक फर्जी दस्तावेजों के सहारे परीक्षा देने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए. सभी आरोपी दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे और अपनी पहचान छिपाने के लिए एडिटेड आधार कार्ड व पैन कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे.

कैसे पकड़े गए ‘मुन्ना भाई’?

परीक्षा केंद्र पर मौजूद सेंटर मजिस्ट्रेट को कुछ अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध लगे. जांच के दौरान पता चला कि सभी के आधार कार्ड में फोटो और डिटेल मेल नहीं खा रहे थे. तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार पहुंचे और छह लोगों को हिरासत में ले लिया. बरामद दस्तावेजों की जांच में पुष्टि हुई कि सभी आधार कार्ड और पैन कार्ड में छेड़छाड़ की गई थी ताकि वे असली उम्मीदवार की जगह परीक्षा दे सकें.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • राजा कुमार
  • पप्पू कुमार
  • उदय कुमार
  • उदय राम
  • पंकज कुमार राम
  • अमन तिवारी

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी एक संगठित तरीके से परीक्षा में धांधली करने पहुंचे थे. यह भी आशंका है कि इसके पीछे कोई गैंग या दलाल सक्रिय हो सकता है, जो पैसे लेकर ‘मुन्ना भाई’ भेजता है.

पुलिस कर रही कई एंगल से जांच

शास्त्रीनगर थाना में सेंटर मजिस्ट्रेट की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या आरोपियों ने इससे पहले भी किसी परीक्षा में फर्जीवाड़ा किया है? आधार और पैन कार्ड में गलत जानकारी किसने अपडेट की? क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?

डिजिटल दस्तावेजों की होगी फोरेंसिक जांच

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और डिजिटल दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी. इस कार्रवाई के बाद अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी सुरक्षा और सत्यापन प्रक्रिया को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read: Lalu Family Controversy: ‘हर बेटी का मायके पर हक…’, तेजस्वी संग विवाद के बाद रोहिणी आचार्य का X पर भावुक पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >