Bihar Police: DGP विनय कुमार कड़े तेवर में, यूपी के एनकाउंटर मॉडल को अपना रही बिहार पुलिस, एक महीने अफसरों को दिया समय

Bihar Police: पटना में हो रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर डीजीपी अब एक्शन मोड में आ गए है. डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि, अपराधी अगर रिएक्ट करेंगे तो पुलिस भी करेगी. यूपी पुलिस की तर्ज पर बिहार पुलिस अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है.

Bihar Police: बिहार में अपराधियों की गतिविधियां इन दिनों तेज हो गई है. ताबड़तोड़ बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इस बीच बिहार के डीजीपी विनय कुमार एक्शन मोड में दिख रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए साफ-साफ यह कह दिया है कि, अगर अपराधी रिएक्ट करेंगे तो पुलिस भी रिएक्ट करेगी. जवाबी कार्रवाई की जाएगी. डीजीपी ने यह भी जिक्र किया कि, अपराधी खुद को बचाने के लिए गोली चला देते हैं. ऐसी परिस्थिती में पुलिस अपनी ओर से जवाबी कार्रवाई जरूर ही करेगी. पुलिस की ओर से भी रिएक्ट किया जाएगा.

ढाई घंटे तक चली बैठक

बता दें कि, राजधानी पटना में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर डीजीपी विनय कुमार और एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने हाई लेवल मीटिंग की. पटना जिले के पदाधिकारियों के साथ करीब ढाई घंटे तक यह बैठक चली, जिसमें कई तरह के आदेश जारी किए गए. इस दौरान पूर्वी क्षेत्र के ASP, SDPO, DSP भी मौजूद रहे. सभी की ओर से पटना के अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने किस तरह से एक्शन लिया, उस पर विचार-विमर्श किया गया. जिसके बाद डीजीपी ने सुधार करने का समय देने के साथ-साथ कड़क आदेश भी दिया.

यूपी पुलिस की तर्ज पर हो रहा काम

डीजीपी ने अटल पथ पर हुई घटना का जिक्र किया और कहा कि, कोई वो दुर्गांत अपराधी नहीं थे. लेकिन, उन्हें लगा कि गाड़ी चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ी से कुछ अवैध पदार्थ मिले या कुछ भी मिले, इस वजह से उन्होंने पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ा दिया. वहीं, पटना पुलिस की ओर से यूपी पुलिस की तर्ज पर काम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि, अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पटना पुलिस यूपी में हो रहे एनकाउंटर मॉडल को अपना रही है. यूपी के तर्ज पर ही अपराधियों के पैर में पुलिस गोली मार रही है.

अफसरों को एक महीने का समय

आखिर में अफसरों को डीजीपी विनय कुमार की ओर से एक महीने का समय दिया गया. दरअसल, डीजीपी विनय कुमार ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि, लंबित कांड, लंबित वारंट, पेट्रोलिंग, स्पीडी ट्रायल समेत पुलिस के जीतने सारे डायमेंशन हैं, उस पर विचार विमर्श किया गया है. इस दौरान जहां कहीं भी गैप मिला, वहां पर सुधार करने और बेहतर करने का विमर्श किया गया. ठीक एक महीने के बाद फिर से समीक्षा बैठक होगी. जिसमें इन्हीं मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी.

Also Read: बिहार के कैमूर में महिला पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में बनारस रेफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >