Bihar Police: विवाद सुलझाने गए ASI पर जानलेवा हमला, मोबाइल छीनकर पत्थर से तोड़ा

Bihar Police: बक्सर के मलाहचकिया गांव में एक नशेड़ी युवक ने एएसआई नीतीश कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है. घायल अधिकारी अस्पताल में भर्ती हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Police: बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलाहचकिया गांव में गुरुवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब थाना के एएसआई नीतीश कुमार पर एक युवक ने जानले��ा हमला कर दिया. उन्हें सूचना मिली थी कि गांव का युवक सत्येंद्र कुमार अपने घर में तोड़फोड़ कर रहा है और परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है. सूचना मिलते ही एएसआई नीतीश कुमार बिना किसी अतिरिक्त फोर्स के अकेले ही घटनास्थल पर पहुंचे. वहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि आरोपी ने घर में आग लगा दी थी और हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू लेकर पूरे परिवार को धमका रहा था.

चाकू से किया हमला

जब एएसआई ने उसे रोकने की कोशिश की, तो सत्येंद्र ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में नीतीश कुमार के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. उनकी वर्दी खून से सनी हुई थी. गांववालों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शंभु भगत और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके साथ ही सदर डीएसपी धीरज कुमार और एसपी शुभम आर्य ने अस्पताल जाकर घायल अधिकारी का हालचाल जाना.

ASI का मोबाइल छीनकर तोड़ा

घटना के दौरान आरोपी सत्येंद्र ने एएसआई का मोबाइल छीनकर पत्थर से तोड़ दिया. पुलिस ने घायल अधिकारी के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है. ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पास के एक घर से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हमला में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया.

ग्रामीणों ने बताया हिंसक और नशेड़ी युवक

पूछताछ में आरोपी के माता-पिता ने बताया कि वह लंबे समय से नशे का आदी है और अक्सर घर में मारपीट करता है. ग्रामीणों का कहना है कि वह हिंसक प्रवृत्ति का है और मोहल्ले के लोग उससे बेहद परेशान हैं. अब पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

ALSO READ: Teachers Salary: बिहार में सरकारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, सैलरी को लेकर शिक्षा विभाग ने तय की डेडलाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >