Bihar Panchayat Election: बिहार में तय समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का ऐलान

Bihar Panchayat Election: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने दरभंगा दौरे के दौरान पंचायत चुनाव, विकास योजनाओं और जिला परिषद की आय बढ़ाने को लेकर बातें कहीं. उन्होंने साफ किया कि पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. जिला परिषद की संपत्तियों का बेहतर इस्तेमाल कर आय बढ़ाने के लिए नई योजना भी बनाई जा रही है.

Bihar Panchayat Election: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अपने दो दिवसीय दरभंगा दौरे पर पहुंचे. दौरे के दूसरे दिन उन्होंने डीएम कौशल कुमार, ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल और विभाग के अधिकारियों के साथ अंबेडकर सभागार में समीक्षा बैठक की. बैठक में पंचायत विभाग की अलग-अलग योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई. मंत्री ने अधिकारियों से ताजा रिपोर्ट मांगी और सभी विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया.

पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे

बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे. इसके लिए सरकार तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन का काम भी तेजी से चल रहा है.

जिला परिषद की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस

मंत्री ने कहा कि समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि कई जिलों में जिला परिषद की जमीनों और दूसरी संपत्तियों से उम्मीद के मुताबिक आय नहीं हो रही है. इसे देखते हुए विभाग ने इस पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है और जरूरी निर्देश दिए गए हैं.

बनेगी राज्यस्तरीय कमेटी

दीपक प्रकाश ने बताया कि जल्द ही एक राज्यस्तरीय कमेटी बनाई जाएगी. यह कमेटी अलग-अलग जिलों का दौरा करेगी और जिला परिषद की जमीनों व दूसरी संपत्तियों का मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी. इसके बाद यह तय किया जाएगा कि इन संपत्तियों का बाजार कीमत के हिसाब से बेहतर इस्तेमाल कैसे किया जाए, ताकि जिला परिषद की आमदनी बढ़ सके.

मंत्री ने कहा कि जिला परिषद की आय बढ़ने से स्थानीय निकाय आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. इससे विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

देवेश कुमार के इस्तीफे पर क्या बोले?

बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे को लेकर जब दीपक प्रकाश से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पिछले दो दिनों से दरभंगा दौरे पर हैं. इसलिए उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें:  Bihar New Rail Line: बिहार में 976 करोड़ से बिछेंगी 4 नई रेल लाइनें, पटना समेत इन रूटों पर रोज चलेंगी 22 नई ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >