Bihar Panchayat Chunav: बिहार में इस बार नई टेक्नोलॉजी के साथ होगा पंचायत चुनाव, मल्टी-पोस्ट ईवीएम से ऐसे डाले जायेंगे वोट

Bihar Panchayat Chunav: बिहार में जल्द ही पंचायत और नगरपालिका का चुनाव होने वाला है. इस बार यह चुनाव नई टेक्नोलॉजी के साथ होगा. दरअसल, मल्टी-पोस्ट ईवीएम के जरिये चुनाव कराये जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2026 तक सभी मशीनें आयोग के पास पहुंच जायेंगी.

Bihar Panchayat Chunav: बिहार में इस बार पंचायत चुनाव नई टेक्नोलॉजी के साथ होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पहली बार मल्टी-पोस्ट ईवीएम से पंचायत और नगरपालिका आम चुनाव कराने का निर्णय लिया है. इसके तहत एक ही मशीन से एक साथ मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य टोटल 6 पदों पर वोटिंग होगी.

इतने मल्टी-पोस्ट ईवीएम बनाने का ऑर्डर

आयोग ने इस खास कदम के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआइएल), हैदराबाद को 32 हजार से अधिक मल्टी-पोस्ट ईवीएम बनाने का ऑर्डर दे दिया है. अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल 2026 तक सभी मशीनें आयोग के पास पहुंच जायेंगी.

इन्हें दी जायेगी एक्सटेंसिव ट्रेनिंग

ईवीएम के पहुंचने के बाद पूरे राज्य में रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, पोलिंग अधिकारी और अन्य कर्मियों को मशीनों की कमीशनिंग (प्रत्याशियों का नाम, चुनाव चिह्न, क्रम आदि सेट करना) का एक्सटेंसिव ट्रेनिंग दी जायेगी. मल्टी-पोस्ट ईवीएम के साथ पावर पैक, टोटलाइजर मशीन और डिटैचेबल मेमोरी मॉड्यूल भी खरीदे जा रहे हैं.

एक कंट्रोल यूनिट के साथ लगेंगी 6 अलग-अलग बैलेट यूनिट

सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक ही चरण की मतगणना के कुछ घंटों बाद मशीन को रीसेट कर दूसरे चरण के मतदान में इस्तेमाल किया जा सकेगा. मालूम हो कि अब तक बिहार में पंचायत चुनाव भारत निर्वाचन आयोग की पुरानी एम-3 मशीनों से कराये जाते रहे हैं, जिसमें एक पद के लिए अलग-अलग मतदान होता था. नई मल्टी-पोस्ट मशीन में एक कंट्रोल यूनिट के साथ छह अलग-अलग बैलेट यूनिट लगेंगी.

नई मशीन में नहीं होगा नोटा का ऑप्शन

नई मशीन में नोटा का विकल्प नहीं है. राज्य सरकार ने पंचायत आम चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग को 208 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करायी है. निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि मल्टी-पोस्ट ईवीएम से न सिर्फ मतदाताओं को सुविधा होगी बल्कि चुनाव प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और कम खर्चीली बनेगी.

Also Read: Bihar Police Exam: चालक भर्ती परीक्षा में धांधली का भंडाफोड़, फर्जी आईडी से एंट्री करने पहुंचे 6 मुन्ना भाई गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >