बिहार पंचायत चुनाव 2026: मुखिया से जिला परिषद तक, एक क्लिक में होगा सबका चुनाव, देखें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार की 8053 पंचायतों में नवंबर-दिसंबर 2026 तक चुनाव होने की संभावना है. जून से मतदाता सूची का काम शुरू होगा. इस बार का मल्टी-पोस्ट EVM से मतदाता एक साथ 6 पदों के लिए वोट डाल सकेंगे. चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर ही कराए जाएंगे.

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में इस साल पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी धीरे-धीरे तेज हो रही है. राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही फॉर्म-1 जारी करने वाला है. इसके बाद पूरे राज्य में वोटर लिस्ट बनाने का काम शुरू होगा. माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव नवंबर-दिसंबर 2026 के बीच कराए जाएंगे.

इस बार भी 2011 की जनगणना के आधार पर ही इलाकों की आबादी तय की जाएगी. इसके बाद फॉर्म-1 जारी होगा और आम लोगों से दावा और आपत्ति मांगी जाएगी. यानी अगर किसी को अपने क्षेत्र या नाम को लेकर कोई दिक्कत है, तो वह इस दौरान अपनी बात रख सकेगा. इन आपत्तियों को निपटाने के बाद ही फाइनल वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी.

वोटर लिस्ट बनाने का काम कब शुरू

जून 2026 से वोटर लिस्ट बनाने का काम शुरू हो सकता है. जिला स्तर पर इसकी तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी है. हर जिले में डीएम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पंचायत राज पदाधिकारी को सहायक जिम्मेदारी दी गई है, ताकि काम समय पर पूरा हो सके.

पिछली बार पंचायत चुनाव 2021 में हुए थे, जो 11 चरणों में पूरे किए गए थे. इस बार भी मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य समेत कुल 6 पदों के लिए मतदान होगा. पूरे राज्य की 8053 पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा. इसमें करीब ढाई लाख पदों पर उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रक्रिया आसान और तेज होगी

इस बार सबसे बड़ा बदलाव मतदान के तरीके में देखने को मिलेगा. पहली बार पंचायत चुनाव में मल्टी-पोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा. इसका मतलब है कि मतदाता एक ही बार में 6 अलग-अलग पदों के लिए वोट डाल सकेंगे.

इसमें कई बैलेट यूनिट एक कंट्रोल यूनिट से जुड़ी होंगी, जिससे प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी. इस बार पंचायत चुनाव को ज्यादा व्यवस्थित और आधुनिक तरीके से कराने की तैयारी है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार STF ने नवादा में PLFI नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक पकड़ा, दो गिरफ्तार

बिहार के लोग हो जाएं सतर्क, 27 मार्च तक सभी जिलों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >