Bihar News: यूट्यूबर मनीष कश्यप की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

Bihar News: यूट्यूबर मनीष कश्यप इन दिनों एक बार फिर से चर्चे में आ गए हैं. इस बीच बड़ी खबर है कि, इनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. बता दें कि, इसकी जानकारी मनीष कश्यप के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये मिली.

Bihar News: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. इस बीच उनसे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ गई है कि, अचानक मनीष कश्यप की तबीयत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. बता दें कि, इसकी जानकारी मनीष कश्यप के सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिये मिली.

फेसबुक अकाउंट के जरिये दी जानकारी

दरअसल, मनीष कश्यप के फेसबुक अकाउंट पर उनके अस्पताल में एडमिट होने की तस्वीरें शेयर की गई है. साथ ही उनके जल्द ठीक होने को लेकर कामना भी की गई. फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि, ‘मनीष कश्यप जी अस्पताल में भर्ती हैं. आप सभी उनके लिए भगवान से प्रार्थना कीजिए कि, शीघ्र स्वस्थ होकर आपके बीच लौटे.’

हास्पिटल में मारपीट की हुई थी घटना

इससे पहले पीएमसीएच में यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ मारपीट की घटना का मामला सामने आया था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मारपीट के बाद डॉक्टरों ने मनीष को अधीक्षक के ऑफिस में बंधक बना लिया. बताया जा रहा है कि, मनीष किसी काम से पीएमसीएच गए हुए थे. इस दौरान उनकी जूनियर डॉक्टरों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई. फिलहाल, पूरे पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. 

Also Read: बिहार के भागलपुर निवासी जवान की जम्मू-कश्मीर में मौत, सर्च ऑपरेशन में हादसे का शिकार बनी सेना की गाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >